x
मनोरंजन

ब्रेकअप के बाद एक्स बॉयफ्रेंड उदय चोपड़ा संग दिखीं Nargis Fakhri


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – रणबीर कपूर के साथ ‘रॉकस्टार’ और वरुण धवन संग ‘मैं तेरा हीरो’ जैसी कई फिल्में कर चुकीं एक्ट्रेस नरगिस फाखरी ने बॉलीवुड छोड़ दिया था। कुछ दिनों बाद वो इंडिया से भी चली गईं और अपनी फैमिली के पास US में शिफ्ट हो गई थीं। फिल्मों के अलावा उनकी पर्सनल लाइफ काफी चर्चा में रही। उदय चोपड़ा संग उनका रिलशेनशिप और ब्रेकअप काफी लाइमलाइट में रहा। दोनों ने पांच साल तक एक-दूसरे को डेट किया था। यहां तक कि ब्रेकअप के कई साल बाद नरगिस ने ये खुलासा किया था कि उनसे इस रिश्ते को छिपाने के लिए भी कहा गया था। खैर। अब इतने साल बाद दोनों की एक साथ फोटो सामने आई है।

View this post on Instagram

A post shared by Arslan Goni (@arslangoni)

एक साथ नजर आए उदय चोपड़ा और नरगिस फाखरी

एक्टर उदय चोपड़ा (Uday Chopra) और नरगिस फाखरी की लव स्टोरी तो पूरी दुनिया जानती है। जब ये कपल प्यार में था तो बिना किसी डर और हिचक हाथों-में हाथ डाल अक्सर स्पॉट होता था। लेकिन फिर अचानक इनके ब्रेकअप की खबर सामने आई, जिसके बाद इनमें इतनी दूरी आ गई कि कभी भी दोनों साथ में नज़र नहीं आए।अब कुछ ऐसा हुआ है जिसे देखने के बाद फैंस को भी अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा। ब्रेकअप के बाद अब पहली बार उदय चोपड़ा और नरगिस फाखरी साथ में स्पॉट हुए हैं। अब इनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। इसमें एक और गौर करने वाली चीज दिखाई दे रही है। सामने आई फोटोज में नरगिस अपने एक्स और करंट दोनों बॉयफ्रेंडस के साथ दिखाई दे रही हैं। ये इनके न्यू ईयर सेलिब्रेशन की तस्वीरें हैं जिसमें अर्सलान गोनी (Arslan Goni) और सुजैन खान (Sussanne Khan) भी दिखाई दे रहे हैं।

अमेरिकन डायरेक्टर संग भी जुड़ा था नाम

उदय के अलावा नरगिस का नाम अमेरिकन डायरेक्टर मैट अलोंजो के साथ भी जोड़ा गया था। उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर अपने इस रिश्ते को कंफर्म किया था। हालांकि, बाद में इनका भी ब्रेकअप हो गया। वर्कफ्रंट की बात करें तो नरगिस को वेब सीरीज ‘ततलूबाज’ में देखा गया।

नरगिस फाखरी को उदय चोपड़ा और Tony Beig के साथ देख

कहा जा रहा है कि दुबई में इन सभी ने मिलकर अपने नए साल का स्वागत किया है। वहीं, अब नरगिस फाखरी को उदय चोपड़ा और Tony Beig के साथ देख सभी अचंभे में हैं। इस रीयूनियन का फैंस को कोई अंदाजा नहीं था। ऐसे में अब कई साल बाद इन दोनों को साथ देखने के बाद सोशल मीडिया पर एक बार फिर फैंस पागल हो गए हैं। अब लोग इन तस्वीरों पर जमकर रिएक्ट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। कुछ लोग तो उन्हें फिर साथ आने की सलाह भी दे रहे हैं। तो चलिए देखते हैं फैंस का इन तस्वीरों पर क्या कहना है।

Back to top button