Close
ट्रेंडिंगमनोरंजनहॉट

अब कैसी है भारती सिंह की तबीयत?,जानें हेल्थ अपडेट

मुंबई – कॉमेडियन भारती सिंह (Bharti Singh) ने हाल ही में खुद के हॉस्पिटल में एडमिट होने की जानकारी देकर चिंता में डाल दिया। उन्होंने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह रोते हुए नजर आईं। उन्हें गॉल ब्लेडर में स्टोन की दिक्कत हो गई थी, जिससे उन्हें काफी दर्द हो रहा था। अब कॉमेडिन ने एक और वीडियो शेयर करते हुए अपना हेल्थ अपडेट दिया है।

भारती से मिलने आए हर्ष और गोला

हॉस्पिटल में दर्द से तड़प रहीं भारती सिंह को उनके बेटे गोले की याद सता रही थी। हर्ष लिंबाचिया (Haarsh Limbachiyaa) ने उनकी ये ख्वाहिश पूरी भी की। भारती से मिलने हर्ष और लक्ष्य (भारती का बेटा गोला) आए। कॉमेडियन ने बेटे की क्यूट मस्ती वाला वीडियो शेयर कर दिखाया कि कैसे वह हॉस्पिटल में आकर खुश हुआ।

अब कैसी है भारती सिंह की तबीयत

नए व्लॉग में भारती ने बताया कि तीन दिन से दर्द से हालत खराब थी, लेकिन अब वो ठीक हैं। उन्हें गोला की याद सता रही थी। उससे मिलकर अच्छा लग रहा है। इतने में हर्ष कहते हैं कि अब जब भारती की तबीयट ठीक है, तो वह इतना बोल पा रही हैं।

बेहतर महसूस कर रही हैं भारती

भारती ने बताया कि उन्हें अपने बेटे से मिलने देने के लिए हॉस्पिटल से परमिशन लेनी पड़ी. वीडियो की शुरुआत भारती ने हेल्थ अपडेट देते हुए फैंस को बताया कि वह अब काफी बेहतर महसूस कर रही हैं. उन्होंने पति हर्ष लिंबाचिया को चिढ़ाते हुए कहा कि जब वह दर्द में थीं तो वो सिर्फ नींद ले रहा था. भारती अपने पति का तब और मजाक उड़ाती है जब वह नर्स को हर्ष जैसे आदमी से शादी न करने की सलाह देती है.

सुनील शेट्टी ने भेजी भारती के लिए ये चीज

जब हर्ष, भारती से मिलने आए, तो उन्होंने बताया कि सुनील शेट्टी ने उनके लिए गिफ्ट भेजा है। दरअसल, उन्होंने भारती के लिए प्रोटीन वॉटर भेजा था, जिसे पीकर वो फिट रहें। तोहफे और इस केयर के लिए भारती ने उनका शुक्रिया अदा किया। वहीं, कॉमेडियन की सेहत में सुधार देख उनके फैंस ने भी राहत की सांस ली है।

भारती सिंह वर्कफ्रंट

वीडियो में भारती सिंह दिखाती हैं कि सुनील शेट्टी ने एक हैम्पर भेजा है. सुनील शेट्टी फिलहाल में ‘डांस दीवाने 4’ के जज हैं जबकि भारती होस्ट हैं. ‘द कपिल शर्मा शो’ स्टार भारती सिंह टीवी इंडस्ट्री के सबसे पॉपुलक सितारों में से एक हैं.

Back to top button