x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

RRR 25 मार्च 2022 को सिनेमा घर में देंगी दस्तक, फैंस का इंतजार हुआ ख़तम


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – फिल्म आरआरआर के निर्मातों ने एक सोशल मीडिया पोस्ट करके 2 रिलीज डेट फैन्स को बताई थीं। अपनी घोषणा में उन्होंने कहा था कि या तो फिल्म 18 मार्च 2022 को या फिर 28 मार्च 2022 को रिलीज हो सकती है। लेकिन अब फाइनली राम चरण, जूनियर एनटीआर, आलिया भट्ट और अजय देवगन की फिल्म आरआरआर की कंफर्म डेट आ गई है।

आरआरआर की बात करें तो ये फिल्म अल्लूरी सीताराम राजू और कोमारम भीम की जिंदगी पर आधारित है। जूनियर एनटीआर कोमारम भीम और राम चरण अल्लूरी सीताराम राजू के रोल में नजर आने वाले हैं। एस.एस.राजामौली की इस फिल्म ‘आरआरआर’ फिल्म के नॉर्थ इंडियन राइट्स 140 करोड़ रुपए में बिके है। इस डील के बाद फिल्म ने रिलीज से पहले ही 890 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है। इसके साथ ही फिल्म ने बाहुबली 2 को पछाड़ दिया है।

बाहुबली फिल्म के डायरेक्टर एस.एस.राजामौली की फिल्म आरआरआर का फैंस पिछले चार साल से बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे हैं। फिल्म के ट्रेलर को यूट्यूब पर जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। आरआरआर के ट्रेलर में विजुअल इफेक्ट्स को देखकर फैंस को बाहुबली की याद आ गई थी। राम चरण, जूनियर एनटीआर, आलिया भट्ट और अजय देवगन स्टारर फिल्म आरआरआर 7 जनवरी 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार थी। हालांकि, बढ़ते कोविड मामलों के कारण निर्माताओं को रिलीज स्थगित करनी पड़ी थी।

Back to top button