Close
रूस यूक्रेन युद्धविश्व

यूक्रेन के बाद इस देश पर हमला करेगा रूस?

नई दिल्ली – रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच कुछ और जानकारी सामने आई है। जिसके मुताबिक,रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने काफी लंबा प्लान बनाया हुआ है। दरअसल बेलारूस के राष्ट्रपति और पुतिन के करीबी शासक अलेक्जेंडर लुकाशेंको की अपने अधिकारियों के साथ हो रही बातचीत का एक अंश लीक हो गया है। इसमें वे रूस के एक प्लान का जिक्र कर रहे हैं जिसमें दावा किया जा रहा है कि यूक्रेन के बाद रूस का अगला टारगेट पड़ोसी देश मोल्दोवा होगा।

एक रिपोर्ट के मुताबिक बेलारूस के तानाशाह राष्ट्रपति लेक्जेंडर लुकाशेंको रूस और यूक्रेन संकट को लेकर अपनी सुरक्षा परिषद के उच्च अधिकारियों के साथ मीटिंग कर रहे थे। वे एक बैटल मैप के माध्यम से यूक्रेन में रूस के आक्रमण के रास्तों के बारे में बता रहे थे। इसी दौरान वे यह भी बता गए कि यूक्रेन के बाद रूस मोल्दोवा पर हमला कर सकता है। अब यह उन्होंने गलती से बताया या इस बात में सच्चाई है, यह भविष्य बताएगा। लेकिन यह वाकया वायरल हो गया और मोल्दोवा चर्चा में आ गया।

बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको रूसी राष्ट्रपति पुतिन के मित्र हैं, बेलारूस रूस का सहयोगी राष्ट्र है, यूक्रेन में हमले के दौरान बेलारूस रूस का साथ दे रहा है और उसने अपने सैनिक भी यूक्रेन में भेज रखे हैं। इसलिए बताया जा रहा है कि वे पुतिन की रणनीति को अच्छे से जानते हैं। इस नक्शे के जरिए लुकाशेंको अपने उच्चाधिकारियों को उन स्थानों की जानकारी दे रहे थे, जहां आने वाले दिनों में रूस बमबारी कर सकता है।

इस घटना की एक तस्वीर भी वायरल हुई है जिसमें लुकाशेंको बैटल मैप के सामने खड़े हैं, जहां यूक्रेन और मोल्दोवा साफ दिखाई दे रहा है। एक तथ्य यह भी है की मोल्दोवा यूक्रेन का पड़ोसी देश है। इससे यह आशंका पैदा हो गई है कि पुतिन मोल्दोवा पर भी आक्रमण कर सकते हैं। फिलहाल यह सच है कि यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में बेलारूस रूस की मदद कर रहा है। इतना ही नहीं युद्ध से पहले बेलारूस से रूस के साथ दस दिनों का सैन्य अभ्यास भी किया था। इसके बाद रूसी सैनिक बेलारूस में यूक्रेन बॉर्डर पर तैनात हुए थे।

Back to top button