मुंबई – बॉलीवुड टाउन में फ़िलहाल शादी का सीजन चल रहा हो ऐसा लग रहा है। बॉलीवुड की क्वीन परिणीति चोपड़ा और उनके बॉय फ्रेंड राघव चड्ढा पिछले कई दिनों से एक साथ दिखाई दे रहे थे। लेकिन अब वो दोनों सगाई करने जा रहे है। आज परिणीति चोपड़ा राघव चड्ढा के साथ बड़ी धूमधाम से सगाई रचाने वाली है।
दोनों की सगाई की शहनाई बजना शुरू हो चुकी है। आज शाम 5:00 बजे से इनकी इंगेजमेंट सेरेमनी की रस्म शुरू हो जाएगी। बीते दिनों से परिणीति चोपड़ा के घर की तस्वीरें खूब वायरल हो रही है जिसमें उनका घर दुल्हन की तरह सजा नजर आ रहा है। परिणीति और राघव चड्ढा की सगाई दिल्ली के कपूरथला हाउस में होने जा रही है। कपूरथला हाउस को खूबसूरती से सजाया जा रहा है। इस रश्म में शामिल होने के लिए उनकी बहन प्रियंका चोपड़ा भी आज एयरपोर्ट पर स्पॉट की गयी।
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की गेस्ट लिस्ट में करीबन डेढ़ सौ लोग है, जिनमें अरविंद केजरीवाल और प्रियंका चोपड़ा का नाम भी शुमार है। बहन की सगाई में प्रियंका अकेले पहुंची है। एयरपोर्ट पर उनके साथ ना निक जोनस नजर आए और ना ही बेटी मालती।
परिणीति के दूल्हे राजा राघव चड्ढा सगाई के खास मौके पर पवन सचदेव की अचकन डिजाइन पहनने जा रहे हैं तो वहीं परिणीति ने अपने इंगेजमेंट आउटफिट के लिए मनीष मल्होत्रा का डिजाइन किया आउटफिट चुना है। फैंस को बेसब्री से राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की सगाई की तस्वीरें देखने का इंतजार है।