Close
ट्रेंडिंगमनोरंजनहॉट

सर्जरी के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हुईं दिव्यांका त्रिपाठी,एक्ट्रेस ने तस्वीर शेयर कर दिया हेल्थ अपडेट

मुंबई – छोटे पर्दे की जानी-मानी अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी का हाल ही में बुरी तरह एक्सीडेंट हो गया था, जिसकी वजह से उनके हाथ की दो हड्डी टूट गई थी। दिव्यांका की तुरंत सर्जरी भी करानी पड़ गई थी।दिव्यांका के पति और एक्टर विवेक दहिया ने इस बात की जानकारी उनके फैंस को दी थी. वहीं अब एक्ट्रेस को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है. दिव्यांका ने खुद इस बात की जानकारी फैंस को दी है और अपना हेल्थ अपडेट भी शेयर किया है.

अस्पताल से डिस्चार्ज हुईं दिव्यांका

View this post on Instagram

A post shared by Divyanka Tripathi Dahiya (@divyankatripathidahiya)

दिव्यांका त्रिपाठी सर्जरी के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हो गई हैं। एक्ट्रेस ने हॉस्पिटल से निकलते हुए एक वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है और बताया है कि अब उनकी हालत कैसी है। दिव्यांका ने कहा, “हैलो मेरी सर्जरी हो गई है। मैं डिस्चार्ज भी हो रही हूं। हमारे साइंस ने कितनी प्रगति कर ली है। मेरी रिकवरी से मेरे डॉक्टर बहुत खुश हैं। ईमानदारी से कहूं तो मैंने पहले ही अपने फिजियो के साथ शुरुआत कर दी है, क्योंकि मैं वापसी करना चाहती हूं।

ट्रॉमैटिक एक्सपीरियंस से गुजरी दिव्यांका त्रिपाठी

ये है मोहब्बतें फेम दिव्यांका त्रिपाठी ने बताया कि एक्सीडेंट के बाद वह किस दर्द से गुजरी हैं। बकौल एक्ट्रेस, इतना प्यार और परवाह करने के लिए मैं आप सभी को धन्यवाद करना चाहती हूं। सब मुझे मिला, बस मैं सबका जवाब नहीं दे पा रही। मैं उसके लिए माफी मांगती हूं, लेकिन मैं बिजी और दर्द में थी।”

दिव्यांका ने कहा, “और हां, आपके द्वारा मिली प्राइवेसी के लिए मैं आप सभी को धन्यवाद करना चाहती हूं, क्योंकि यह मेरी लाइफ का थोड़ा ट्रॉमैटिक एक्सपीरियंस था। मैं सभी प्यार की प्रशंसा करती हूं। धन्य हूं दिल से।” हाल ही में, दिव्यांका टीवी सीरीज अदृश्यम में नजर आ रही हैं। इसमें दिव्यांका के साथ एजाज खान भी स्क्रीन शेयर कर रहे हैं। यह शो सोनी लिव पर गुरुवार और शुक्रवार को स्ट्रीम हो रही है।

दिव्यांका ने दिया अपने हेल्थ अपडेट

दिव्यांका अपने फैंस को हाय करते हुए अपना हेल्थ अपडेट देती हैं और बताती हैं कि उनकी सर्जरी हो गई है और आज उन्हें अस्पताल से छुट्टी भी मिल गई है. एक्ट्रेस कहती हैं- ‘हैलो…मेरी सर्जरी हो गई है. मैं डिस्चार्ज भी हो रही हूं फाइनली. मैंने सारी पैकिंग कर ली है. मेरी रीकर्वरी से डॉक्टर्स भी काफी खुश हैं . मैंने अपना फीजियो भी शुरू कर दिया है क्योंकि मैं जल्द ही ठीक होना चाहती हूं. आप सब लोगों का बहुत शुक्रिया मुझे इतना प्यार और मेरी इतनी चिंता करने के लिए. लेकिन सबसे माफी मांगती हूं क्योंकि मैं सब लोगों का जवाब ने दे पा रही.’

टूटी थीं हाथ की दो हड्डियां

बता दें, 19 अप्रैल, 2024 को विवेक दहिया ने फैंस के लिए एक लाइव शेड्यूल रखा था। हालांकि, उनकी टीम ने उनके सोशल मीडिया हैंडल पर बताया कि वह लाइव नहीं आ पाएंगे क्योंकि उनकी पत्नी का एक्सीडेंट हो गया है। इसके अलावा, फैंस को उनके स्वास्थ्य के बारे में सूचित करते हुए, विवेक की टीम ने दिव्यांका त्रिपाठी के हाथ की एक्स-रे रिपोर्ट शेयर की और लिखा, ‘दिव्यांका मैम की बांह की दो हड्डियां टूट गई हैं और कल उनकी सर्जरी होगी। जैसा कि अपडेट किया गया है, वह सुरक्षित हैं।’

19 अप्रैल को हुआ था दिव्यांका का एक्सीडेंट

बता दें कि 19 अप्रैल को दिव्यांका त्रिपाठी का एक्सीडेंट हो गया था. इस बात की जानकारी उनकी पीआर टीम ने दी थी. पत्नी के एक्सीडेंट की खबर सुनते ही विवेक दहिया अपना सारा काम छोड़कर उनके पास भागे थे. विवेक लगातार एक्ट्रेस का हेल्थ अपडेट उनके फैंस तक पहुंचा रहे थे. वहीं अब दिव्यांका को ठीक देखकर फैंस काफी खुश हैं.

Back to top button