x
मनोरंजन

अर्जुन बिजलानी ने Splitsvilla X4 की शूटिंग शुरू की,सनी लियोनी साथ करेंगे काम


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – अर्जुन बिजलानी मिले जब हम तुम, नागिन, कवच और इश्क में मरजावां जैसे कई हिट शोज में नजर आ चुके हैं। इसके अलावा अर्जुन टीवी के कई पॉपुलर रियलिटी शोज को भी होस्ट कर चुके हैं। एक्टर ने अपने टैलेंट से लोगों के दिल में अलग पहचान बनाई हैं।

अर्जुन ने बताया था कि वो इस बार सनी लियोनी के कोस्टार होंगे। अर्जुन और सनी लियोनी का वीडियो फैंस को बेहद पसंद आया था। दोनों को साथ में देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड है। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्टर स्टार प्लस के शो रविवार विद स्टारपरिवार होस्ट कर रहे हैं। शो में अर्जुन परिवार के सदस्यों के साथ जमकर मस्ती करते नजर आते हैं।

एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर स्प्लिट्सविला X4 की शूटिंग की तस्वीरें शेयर की थी। इसके अलावा एक्टर ने अपने बेटे अयान के साथ क्यूट वीडियो भी शेयर किया था। अर्जुन ने सेल्फी शेयर करते हुए लिखा है, गोवा, मैं रास्ते में हूं। अर्जुन ने विला की खूबसूरत फोटो शेयर की है। अर्जुन और सनी लियोनी ने कुछ समय पहले ही एक वीडियो शेयर करके इसके बारे में जानकारी दी थी।

Back to top button