Close
रूस यूक्रेन युद्धविश्व

यूक्रेन का बड़ा दावा, 2800 रूसी सैनिकों को मार गिराया, 80 टैंक किए तबाह

कीव – रूस और यूक्रेन के बीच लड़ाई गंभीर होती जा रही। इस हमले में अब तक कई लोग अपनी जान भी गंवा चुके हैं। यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय का कहना है कि उसकी सेनाओं ने रूस के 800 सैनिकों को मार गिराया है। यूक्रेन की सेना के कमांडर-इन-चीफ वालेरी जालुजानी ने दावा किया है कि रूसी सेना के 25 सैनिकों ने यूक्रेन की सेना के सामने सरेंडर कर दिया है। इसके साथ ही यूक्रेन सेना ने रूसी सेना के 30 टैंक तबाह करने के साथ ही 7 एयरक्राफ्ट और 6 हेलिकॉप्टर को मार गिराया है। उन्होंने कहा कि यूक्रेन की सेना खेरसॉन को बचाने के लड़ाई लड़ रही है।

यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया कि, यूक्रेन पर हमले के दौरान रूसी सेना ने लगभग 2,800 सैनिक मारे गए हैं और 80 टैंक तबाह हो गए हैं। इससे पहले यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा था कि यूक्रेन के साथ संघर्ष में अब तक 1,000 से अधिक रूसी सैनिक मारे गए हैं। अब नए आंकड़ों के मुताबिक ये संख्या 2800 हो गई है।

उप रक्षा मंत्री हन्ना मलयार ने शुक्रवार को कहा कि यूक्रेन पर हमले के दौरान रूसी सेना ने लगभग 2,800 सैनिक मारे गए है और 80 टैंक तहस-नहस कर दिया गया है। उप रक्षा मंत्री ने अपने फेसबुक पेज पर जानकारी देते हुए कहा कि, रूसी सैनिकों ने लगभग 516 बख्तरबंद लड़ाकू वाहन, 10 विमान और सात हेलीकॉप्टर भी खो दिए हैं। रूस ने यूक्रेन के शहरों और सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले तेज कर दिए हैं। तीन तरफ से सैनिकों और टैंकों को भेजने के बाद रूस ने शुक्रवार को राजधानी के बाहरी इलाके में आक्रमण की कार्रवाई तेज कर दी।

यूक्रेन पर हमला करने के बाद हमले के दूसरे दिन शुक्रवार कोकई जगह दोनों देशों के सैनिक आमने-सामने हैं और भारी हथियारों से एक दूसरे पर हमला कर रहे हैं। तड़के रूस की ओर से कीव पर मिसाइल हमले किए गए। इन हमलों में कीव के रिहायशी इलाकों को भी नुकसान पहुंचा। कीव की उत्तर-पश्चिम सीमा पर यूक्रेन के सैनिकों ने रूस की कीव में घुसने की कोशिशों को नाकाम करने के लिए इवांकीव नदी पर बने एक पुल समेत तीन पुलों को ढहा दिया।

Back to top button