x
लाइफस्टाइल

Dengue Fever Sign: जाने डेंगू के लक्षण,रखें ये सावचेती


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ली – डेंगू का वायरस संक्रमित एडीज इजिप्टी मच्छर के काटने से लोगों में फैलता है। मच्छर के काटने के बाद व्यक्ति में 4 से 10 दिनों के अंदर लक्षण दिखने शुरू हो जाते हैं। बुखार डेंगू का सबसे आम लक्षण होता है। इसके अलावा सिरदर्द, मांसपेशियों में दर्द, जोड़ों में दर्द, जी मिचलाना और आंखों के पीछे दर्द होना भी डेंगू के लक्षण होते हैं।

इसमें तेज बुखार होने के साथ-साथ सिरदर्द, जोड़ों में दर्द, मांसपेशियों में दर्द जैसे लक्षण नजर आते हैं। इसके अलावा कुछ अन्य लक्षण भी नजर आ सकते हैं, जिसे नजरअंदाज करना आपके स्वास्थ्य के लिए भारी पड़ सकता है। आइए जानते हैं डेंगू बुखार में किस तरह की समस्या को नजरअंदाज करने से बचना चाहिए?

अगर आपके नाक और मसूड़ों से खून बह रहा है तो यह डेंगू के गंभीर लक्षणों में से एक है। इस स्थिति में मरीज को तुरंत अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत होती है। नाक और मसूड़ों से खून बहने के साथ-साथ मरीजों के यूरिन और उल्टी से भी खून आ सकता है। इस तरह के लक्षण को नजरअंदाज बिल्कुल भी न करें।

डेंगू के बाद अधिकांश लोग एक या दो सप्ताह के भीतर ठीक हो जाते हैं। कुछ मामलों में लक्षण खराब हो जाते हैं, जो जीवन के लिए खतरा बन सकते हैं। डेंगू गंभीर तब होता है, जब आपकी रक्त वाहिकाएं क्षतिग्रस्त और लीक हो जाती हैं। आपके रक्तप्रवाह में थक्का बनाने वाली कोशिकाओं (प्लेटलेट्स) की संख्या कम हो जाती है। इससे व्यक्ति को आंतरिक रक्तस्त्राव जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। अगर आपको डेंगू होने पर ये 6 लक्षण नजर आएं, तो इन्हें बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें।

डेंगू के संपर्क में आने के बाद व्यक्ति को सिरदर्द, शरीर में दर्द का एहसास हो सकता है। लेकिन अगर आपको पेट में तेज दर्द होने लगे, तो इस लक्षण को नजरअंदाज न करें। यह डेंगू के गंभीर रूप का संकेत हो सकता है। पेट में दर्द होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

अगर व्यक्ति पूरे दिन सुस्ती या आलस में रहता है और उसे बेचैनी महसूस हो रही है, तो यह भी डेंगू का एक गंभीर लक्षण हो सकता है। हमेशा बेचैनी, घबराहट और हार्ट बीट तेज रहना स्थिति के गंभीर होने का संकेत होता है। इस दौरान आपको चिड़चिड़ापन भी महसूस हो सकता है।

Back to top button