Close
भारत

मुंबई के सनराइज अस्पताल में लगी आग, 2 की मौत


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – मुंबई के भांडुप स्थित ड्रीम मॉल में गुरुवार रात भीषण आग लग गई। इस मॉल के सनराइज अस्पताल से धुंआ निकलता देखा गया। आग लगने की इस घटना में दो लोगों के मारे जाने की खबर है। लोगों को बचाने के लिए राहत एवं बचाव कार्य चलाया जा रहा है। इस अस्पताल में कोविड-19 के मरीजों का इलाज होता है। यहां कोरोना के 76 मरीजों को रखा गया था जिन्हें सुरक्षित बाहर निकालने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक मुंबई के भांडुप इलाके में स्थित ड्रीम मॉल में गुरुवार देर रात आग लगने की सूचना मिली। खबर दी गई कि आग लेवल 4 की है। इसके बाद आग पर काबू पाने के लिए 20 से अधिक फायर ब्रिगेड गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। घटना स्‍थल पर पहुंचने के बाद पता चला कि मॉल की तीसरी मंजिल पर एक अस्‍पताल में आग लगी है। फायरबिग्रेड के कर्मचारियों ने काफी देर की मशक्‍कत के बाद आग पर काबू पा लिया। इस दौरान अस्‍पताल में मौजूद सभी मरीजों को दूसरी जगह पर शिफ्ट किया गया है।

घटना के बारे में जानकारी देते हुए डीसीपी प्रशांत कदम ने बताया कि करीब 90 से 95 प्रतिशत मरीजों को बचा लिया गया है जबकि दो लोगों की मौत हो गई है। उन्होंने कहा कि मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है। घटना को लेकर मुंबई मेयर ने कहा कि ”मैंने पहली बार मॉल के अंदर अस्पताल देखा है। आग लगने की वजहों का पता लगाया जा रहा है। कोरोना के 70 मरीजों समेत अन्य मरीजों को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।”

Back to top button