तालिबान का नया फरमान आया सामने,महिलाओ के हालत और भी ख़राब
नई दिल्ली – हाल ही में उन्होंने एक फरमान जारी कर कहा कि तालिबान की महिलाएं पुरुष डॉक्टरों के पास अपना इलाज नहीं करा सकेंगी। उसके इस फैसले के बाद अफगानिस्तान की जर्जर मेडिकल सुविधाओं पर और बुरा असर पड़ेगा। दुनिया के मेडिकल विशेषज्ञों का मानना है कि उसके इस फैसले से अफगानिस्तान में बच्चियों और महिलाओं की मृत्यु दर में बढ़ोतरी होगी।
नए फरमान के अनुसार तालिबान में महिलाएं, पुरुष डॉक्टरों से अपना इलाज नहीं करा सकेंगी।अफगानिस्तान में तालिबान शासन को सत्ता में आए एक साल से ज्यादा का समय बीत चुका है। लेकिन यहां के हालात लगातार खराब होते जा रहे हैं। सितंबर 2021 में केवल लड़कों को स्कूल जाने की अनुमति मिली, अधिकांश किशोर लड़कियों को माध्यमिक विद्यालय से बाहर कर दिया गया और अफगान महिलाओं को स्वास्थ्य और शिक्षा को छोड़कर अधिकांश क्षेत्रों में काम करने से रोक दिया।
बीते साल दिसंबर में तालिबान सरकार ने सभी विश्वविद्यालयों में महिलाओं के प्रवेश पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी कर दिया था। इस आदेश को सुनने के बाद अफगानिस्तान में रहने वाली सैकड़ों छात्राओं को बड़ा झटका लगा। इसके खिलाफ महिलाएं सड़क पर उतरीं। जमकर विरोध हुआ। कुछ पुरुषों ने भी इस आदेश को लेकर महिलाओं के समर्थन में प्रदर्शन किया, लेकिन कुछ असर नहीं हुआ।