x
ट्रेंडिंगविश्व

शर्मसार न्याय: चोरी के आरोप में महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमा कर की पिटाई


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

लाहौर – हर देश में हर आरोप के लिए कानून व्यवस्था है लेकिन फिर भी लोग पूरी तरह इस कानून के दायरे से बहार जाकर अपने आप किसी भी सजा के लिए न्याय करने से पीछे नहीं हट रही। फ़िलहाल एक ऐसी ही घटना पाकिस्तान से सामने आ रही है। जिसके बारे में जानकर आप भी चौंक जाएंगे।

स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक घटना सोमवार को लाहौर से करीब 180 किलोमीटर दूर फैसलाबाद में हुई। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में लोगों के एक समूह ने दुकान से चोरी करने का आरोप लगाकर एक किशोरी सहित चार महिलाओं को निर्वस्त्र किया और सड़क पर घसीट कर उनसे मारपीट की। जिसका वीडियो फ़िलहाल सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ है। घटना के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पंजाब पुलिस हरकत में आई।

इस वायरल वीडियो में एक किशोरी सहित चार महिलाओं को अपने आस-पास के लोगों से विनती करते हुए देखा गया कि उन्हें बदन ढकने दें लेकिन उन्हें लाठियों से पीटा गया। महिलाओं को रोते हुए और लोगों से उन्हें जाने देने का अनुरोध करते देखा गया लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। उन्हें एक घंटे तक सड़कों पर निर्वस्त्र परेड कराया गया। पंजाब पुलिस ने एक ट्वीट में कहा की हमने इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना के संबंध में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और इसमें शामिल सभी आरोपियों को न्याय के कटघरे में लाया जाएगा। कानून के संबंधित प्रावधानों के तहत पांच संदिग्धों और कई अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पुलिस स्टेशन में आरोपियों के खिलाफ दर्ज शिकायत में महिलाओं ने कहा कि हमें प्यास लगी थी और उस्मान इलेक्ट्रिक स्टोर के अंदर गए और पानी की बोतल मांगी। लेकिन इसके मालिक सद्दाम ने हम पर चोरी करने के इरादे से दुकान में घुसने का आरोप लगाया। सद्दाम और अन्य लोगों ने हमें पीटना शुरू कर दिया। फिर उन्होंने निर्वस्त्र कर घसीटा और मारपीट की। उन्होंने निर्वस्त्र करने के बाद हमारे वीडियो भी बनाए। ये सब होता हुआ देखने के बाद भी भीड़ में से किसी ने भी इस अत्याचार को रोकने के लिए दोषियों को रोकने की कोशिश नहीं की।

Back to top button