x
लाइफस्टाइल

इस साल क्रिसमस डे पर दीजिये अपने पार्टनर को ये गिफ्ट


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – क्रिसमस पूरे दुनियाभर में बड़े ही धूम-धाम से मनाया जाता है। क्रिसमस आने में बस अब कुछ ही दिन रह गए है। क्रिसमस एक वार्षिक त्योहार है, जो यीशु मसीह के जन्म की स्मृति में मनाया जाता है। इसे 25 दिसंबर को दुनिया भर के लाखों लोगों के बीच धार्मिक और सांस्कृतिक उत्सव के रूप में मनाया जाता है।

कई घरों में क्रिसमस के दिन क्रिसमस ट्री की सजावट होती है। लोग उसे बेल, लाइट्स, रिंग्स के अलावा और भी कई चीजों से डेकोरेट करते है। क्रिसमस के मौके पर सांता क्लॉज तोहफे बांटते है। क्रिसमस के मौके पर लोग अपने चाहने वालों को गिफ्ट्स भी देते है। क्रिसमस एक बेहतरीन समय होता, जिसमें आप अपनों के और भी करीब आ सकते है। जाहिर है आप भी इस क्रिसमस के मौके पर अपने पार्टनर या दोस्त को गिफ्ट देने के बारे में सोच रहे होंगे। तो हम आपके लिए कुछ ऐसी टिप्स लेकर आये है जिससे आपको क्या गिफ्ट ले उसके बारे में ज्यादा सोचना नहीं पड़ेगा। ऐसे में अगर आप भी पार्टनर के लिए कुछ खास करना चाहते है। तो कोई खूबसूरत सा तोहफा देना सबसे बेस्ट आइडिया होगा। इसके लिए जरूरी नहीं कि आप बहुत सारे पैसे खर्च करें।

कोई भी खास अवसर बिना फूलों की महक के अधूरा सा लगता है। ऐसे में आप फ्लावर बुके गिफ्ट कर सकते है। कार्ड्स, फ्लावर, उनकी पसंद की वॉच, न्यू ड्रेस या मोबाइल फोन भी बेहतरीन ऑप्शन है। क्रिसमस पर चॉकलेट्स और टॉफी सेट गिफ्ट किये जाते है। ये ना सिर्फ सस्ते होते है, बल्कि आपके मूड को भी खुश कर जाते है, तो इस क्रिसमस आप अपने खास को चॉकलेट बॉक्स गिफ्ट कर सकते है। आप चाहें तो चॉकलेट बॉक्स में अपने पार्टनर के पसंद की चॉकलेट का कस्टमाइज डिब्बा भी पैक करवा सकते है।

अपनी खूबसूरत सी पार्टनर को स्किन केयर से जुड़े प्रोडक्ट गिफ्ट में दे। आजकल कई सारे ब्रांड इस तरह के प्रोडक्ट्स की पूरी रेंज को गिफ्ट पैक के रूप में देते हैं। जो एक बढ़िया गिफ्ट हो सकता है। वाइफ या गर्लफ्रेंड के लिए लिपस्टिक या काजल का पूरा सेट और हसबैंड या बॉयफ्रेंड के लिए बियर्ड ग्रूमिंग या शेविंग किट ऑर्डर कर सकते है। अगर आपके पार्टनर को सर्दियां पसंद है तो वूलेन गिफ्ट एक बढिया आइडिया हो सकता है। फिर वो चाहे कोई स्वेटर हो या खूबसूरत सा मफलर। ये गिफ्ट हर किसी को जरूर पसंद आएगा। सर्दियों के समय घर में कैंडिल की भीनी खूशबू और धीमी रोशनी से पूरा माहौल रोमांटिक हो जाता है। आप अपने पार्टनर को कैंडिल्स का सेट गिफ्ट कर सकते है, जो ना सिर्फ उन्हें पसंद आएगा, बल्कि उनके मूड को भी सही करेगा।

आपके पार्टनर को किताबे पढ़ने का शौक हो तो आप उन्हें इस क्रिसमस एक बढ़ियां सी नॉवेल गिफ्ट कर सकते है। अगर कोई फेवरेट राइटर है, तो आप उसकी अपकमिंग बुक या नॉवेल अपने पार्टनर को गिफ्ट कर सकते है। आप चाहे तो मार्केट से कस्टमाइज फोटोफ्रेम खरीदकर दे सकते है। इस पर आप अपने पार्टनर के लिए प्यारा सा संदेश भी लिखवाएं। जो उनके आने वाले साल को और भी ज्यादा खुशनुमा बना दे।

Back to top button