x
विज्ञान

Supermoon in 2023: दुनिया देखेगी कई दुर्लभतम खगोलीय घटना,पुरे साल दिखेंगे 4 ‘सुपरमून’ और एक ‘ब्लू मून’


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ली – इस साल लोगों को 4 बार सुपर मून यानी पूर्ण चंद्रमा के दर्शन करने का मौका मिलेगा। बड़ी बात ये है कि इस बार लोगों को बेहद दुर्लभ ब्लू मून भी दिखाई देगा, जिसे खगोलीय जगत में रेयर माना जाता है। वर्ष 2023 शुरू हो चुका है। इस साल कई बड़े ग्रहों का गोचर विभिन्न राशियों के जीवन में अनेक बदलाव आएगा। इसके साथ ही लोग इस साल कई बड़ी खगोलीय घटनाओं के साक्षी बनने जा रहे हैं।

सुपरमून (Supermoon) एक दुर्लभ और प्रभावशाली चंद्र घटना है, जिसे आप साल में केवल कुछ ही बार देख सकते हैं. जब भी ऐसा होता है, तब आसमान में विशालकाय चंद्रमा के दर्शन होते हैं, जो किसी को भी मंत्रमुग्ध कर सकते हैं। खगोलविदों के अनुसार सुपरमून का बनना 2अलग-अलग खगोलीय प्रभावों का संयोजन है।

ब्लू मून एक अत्यंत दुर्लभतम खगोलीय घटना होती है। इस साल यह एक बार दिखेगा। इसका चंद्रमा के रंग से कोई लेना-देना नहीं है। आमतौर पर हर 2 या 3 साल में केवल एक बार ब्लू मून नजर आता है। हालांकि दुर्लभ मामलों में एक साल में दो बार (जैसे 2018) में देखा गया था। अब इसी तरह का नजारा वर्ष 2037 में दिखाई देगा, जब एक ही साल में दो बार सुपर मून नजर आएंगे।

Back to top button