x
विज्ञान

NY1 नामक स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से तीन गुना बड़ा क्षुद्रग्रह जल्द ही गुजरेगा पृथ्वी के पास से


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

वाशिंगटन – 2021 NY1 नामक एक विशाल क्षुद्रग्रह, जो स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी के आकार का तीन गुना तक है, आने वाले दिनों में पृथ्वी की कक्षा में प्रवेश करेगा। अमेरिका की स्पेस एजेंसी नासा के मुताबिक 2021 NY1 सितंबर में पृथ्वी की कक्षा में प्रवेश करेगा। 130-300 मीटर व्यास वाले इस विशालकाय चट्टान को नासा ट्रैक कर रहा है।

स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी की ऊंचाई महज 93 मीटर है। यह क्षुद्रग्रह 33659 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पृथ्वी की ओर बढ़ रहा है। अच्छी खबर यह है कि क्योंकि यह क्षुद्रग्रह पृथ्वी से नहीं टकराएगा क्योंकि यह सुरक्षित 930,487 मील से पृथ्वी को पार कर जाएगा। चंद्रमा 238,855 मील की दूरी से पृथ्वी की परिक्रमा करता है।

अमेरिका स्थित अंतरिक्ष एजेंसी नासा द्वारा एक अध्ययन के निष्कर्ष जारी किए गए थे। उनके मुताबिक क्षुद्रग्रह बेन्नू अब और वर्ष 2300 के बीच पृथ्वी से टकरा सकता है। नासा 1999 से क्षुद्रग्रह बेन्नू पर नज़र रख रहा है और क्षुद्रग्रह को संभावित रूप से खतरनाक माना गया है। बेन्नू को सौर मंडल का एक खतरनाक क्षुद्रग्रह माना जाता है। नासा 2021 QC1 नाम के एक अन्य क्षुद्रग्रह पर भी बारीकी से नज़र रख रही है। 160 मीटर लंबा और 71 मीटर मोटा यह एस्टेरॉयड 1 सितंबर को पृथ्वी से 30 लाख मील से ज्यादा दूर गुजरेगा। बेन्नू के पृथ्वी से टकराने की बहुत कम संभावना है।

Back to top button