x
लाइफस्टाइल

शर्दियो में पिए न्यूट्रिशन से भरे ये नेचुरल ड्रिंक


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – आपने कई बार लोगो से ये कहते जरूर सुना होगा थकान और सुस्ती भगाने के लिए सही खानपान का ध्यान रखे। प्यास लगने पर सबसे पहले आप कोई भी ठंडा ड्रिंक पीते हैं। हो सकता है कुछ देर के लिए इन ड्रिंक्स से आपकी प्यास बुझ जाए, लेकिन ये ठंडे ड्रिंक्स आपकी सेहत खराब कर सकते है। इसलिए प्यास लगने पर ठंडे ड्रिंक्स का सेवन करने के बजाय नेचुरल ड्रिंक्स का सेवन करना चाहिए।

कभी-कभी शरीर इस तरह से थका हुआ होता है कि उसे तुरंत एनर्जी की जरूरत होती है। या जो लोग एक्सरसाइज करते है और बहुत ज्यादा पसीना बहाते हैं उनके लिए एनर्जी ड्रिंक की सख्त जरूरत होती है। इसके लिए बाजार में तो बहुत से उत्पाद आते है जो ये दावा करते है कि इससे तुरंत ताकत आ जाएगी। लेकिन कुछ प्राकृतिक चीजें ऐसी है जिनका सेवन करने से तुरंत एनर्जी भी मिलती है और ये सेहत को फायदा भी पहुंचाते है। चलिए हम आपको ठंडे ड्रिंक्स का सेवन करने के बजाय नेचुरल ड्रिंक्स का सेवन करने योग्य ड्रिंक्स के बारे में बताते है। डायबिटीज वाले भी इन नेचुरल एनर्जी ड्रिंक्स का सेवन बिना किसी डर के कर सकते है।

नारियल पानी :
नारियल पानी एक बेहतरीन एनर्जी बूस्टर ड्रिंक है। इसमें 95 प्रतिशत पानी होता है। स्वास्थ के लिहाज से नारियल पानी बहुत अच्छा विकल्प है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट, अमीनो एसिड, एंजाइम्स, बी-कॉम्प्लेक्स विटामिन, विटामिन सी और कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसमें पोटेशियम की मात्रा 10 गुना ज्यादा और कैलोरी की मात्रा न के बराबर होती है। अच्छी बात ये है कि इसके सेवन से डायबिटीज की समस्या को भी काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है। प्राकृतिक तौर पर इस मीठे पेय को पीने के बाद न केवल आपकी प्यास बुझेगी, बल्कि आप तरोताजा भी महसूस करेंगे।

जलजीरा :
अक्सर प्यास बुझाने के लिए लोग जलजीरा पीते हैं, जिसके बाद बहुत रिफ्रेशिंग फील होता है। इसे पीने से आपका पाचन ठीक रहता है। इसमें मौजूद सामग्री आपके पेट की समस्याओं का इलाज करने के लिए जानी जाती है। यह न केवल आपका वजन कम करता है बल्कि पाचन तंत्र को भी ठीक रखने में मददगार है।

गन्ने का जूस :
गर्मी के दिनों में गन्ने का जूस न केवल प्यास बुझाता है, बल्कि आपके स्वास्थ्य के लिए भी बहुत फायदेमंद है। इसमें प्रोटीन आयरन और पोटेशियम जैसे कई पोषक तत्व हैं, जो इसे एक अच्छा एनर्जी ड्रिंक बनाते हैं। जब कभी आपका गला सूख रहा हो या आप थकावट महसूस कर रहे हों, तो गन्ने का जूस पीने के बाद थकावट एकदम से दूर हो जाएगी और आप अच्छा फील करने लगेंगे।

नींबू पानी :
नींबू में विटमिन सी पाया जाता है। विटमिन सी हमारे शरीर को तुरंत एनर्जी पहुंचाता है। इसके अलावा नींबू पानी हमारे इम्यून सिस्टम को भी तेज करता है।

दूध :
आपने अक्सर लोगों को यह कहते सुना होगा कि वर्कआउट के बाद दूध पीना चाहिए। वर्कआउट करने के बाद हड्डियों और मांसपेशियों के लिए दूध बहुत फायदेमंद होता है।

पानी :
पानी हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसलिए लोग वर्कआउट के बाद पानी पीने की सलाह देते हैं। एक बात का ध्यान ध्यान रखना चाहिए कि पानी वर्कआउट के कुछ समय बाद ही पीना चाहिए।

कोम्बुचा :
अगर आप प्यास लगने पर ठंडे ड्रिंक्स का सेवन करते है, तो इसकी जगह कोम्बुचा पी सकते हैं। कोम्बुचा एक फर्मेंटेड टी है। इसमें ब्लैक टी को फंगस की मदद से फर्मेंट किया जाता है। एक बार फर्मेंट होने के बाद आप इसमें मनचाहे इंग्रीडिएंट्स मिलाकर इसे पी सकते है।

ग्रीन टी और ब्लैक टी की तरह यह भी आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है। इसमें विटामिन बी, ग्लुकुरोनिक एसिड और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर पॉलीफेनॉल्स पाए जाते है। लेकिन कोम्बुचा अपने प्रोबायोटिक बैक्टीरिया और एसिटिक एसिड के लिए सबसे अच्छी तरह से जानी जाती हैं। इसे पीने के बाद आप ऊर्जावान महसूस करेंगे।

Back to top button