Close
मनोरंजन

इस दिन ‘पोन्नियिन सेल्वन 2’ का ट्रेलर आएगा

मुंबई – साउथ फिल्म इंडस्ट्री के पॉपुलर डायरेक्टर मणिरत्नम (Mani Ratnam) की फिल्म ‘पोन्नियन सेल्वन’ बीते साल 2022 में 30 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और जबरदस्त कमाई की। अब फिल्म का दूसरा पार्ट ‘पोन्नियन सेल्वन 2’ (Ponniyin Selvan 2) 28 अप्रैल, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाला है। इसी बीच मेकर्स ने फिल्म ‘पोन्नियन सेल्वन 2’ के ट्रेलर को रिलीज करने की डेट बताई है। आइए जानते हैं कि फिल्म का ट्रेलर कब रिलीज होगा।

स्टार ऐश्वर्या राय बच्चन और चियान विक्रम नजर आ रहे हैं। पोस्टर पर बताया गया है कि फिल्म का ट्रेलर 29 मार्च यानी बुधवार को रिलीज किया जाएगा। बताते चलें कि फिल्म ‘पोन्नियन सेल्वन’ लेखक कल्कि कृष्णमूर्ति के इसी नाम से उपन्यास पर आधारित है। बताते चलें कि फिल्म ‘पोन्नियन सेल्वन 2’ के ट्रेलर से पहले मेकर्स ने लीड एक्टर चियान विक्रम का लुक शेयर किया है। इसके बाद फैंस फिल्म के लिए काफी एक्साइटेड हो गए हैं। मेकर्स ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें कॉस्ट्यूम डिजाइनर चियान विक्रम के लुक को क्रिएट करते दिखाई दे रहे हैं।

Back to top button