x
लाइफस्टाइल

सर्दियों में लहसुन की कली के सेवन के फायदे अनगिनत


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – लहसुन का उपयोग रसोई घर से लेकर औषधियो में भी उपयोग में लिया जाता है। लहसुन एक सुपरफूड है, जो शरीर को कई फायदे देता है। लहसुन का सेवन खासकर सर्दियों में जरूर करना चाहिए। क्योंकि इससे मिलने वाले गुण ठंड में शरीर के लिए काफी फायदेमंद होते है। आपको सही समय पर लहसुन का सेवन करना चाहिए।

इस मौसम में इम्यूनिटी कम होना, फ्लू, सर्दी ,जुकाम आदि परेशानियां काफी आम होती है। सर्दियों में लहसुन खाने से ठंड़ से भी बचाव होता है। लहसुन खाने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और इंफेक्शन और फ्लू से बचाव करता है। लहसुन खाने से कोलेस्ट्रॉल कम रहता है। साथ ही हार्ट भी स्वस्थ रहता है। सर्दियों में लहसुन का सेवन करने से जोड़ों में दर्द,अकड़न से काफी हद तक राहत मिलती है। हाई ब्लड प्रेशर के मरीज है तो लहसुन का सेवन करें और इससे बीपी कम होता है। लहसुन का सेवन करने से ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता है।

सर्दियों में सुबह खाली पेट लहसुन की 2 कच्ची कली गुनगुने पानी के साथ चबानी चाहिए। जो कि आपके शरीर में एंटीबायोटिक गुण को बढ़ा देती है। इसे सुबह खाना अधिक फायदेमंद होता है। आयुर्वेद में भी लहसुन के फायदे के बारे में काफी लिखा गया है। आयुर्वेदिक के मुताबिक लहसुन की तासीर गर्म होती है। जो ठंड में भी शरीर में अंदरुनी गर्माहट बनाकर रखती है। इसमें फाइबर, कैल्शियम, मैंगनीज, विटामिन आदि पोषक तत्व होते है।

इन लोगों को लहसुन खाने से बचना चाहिए :

  • सीने में जलन से परेशान लोग
  • लो ब्लड प्रेशर की स्थिति में
  • डायरिया व उल्टी की समस्या में
  • लिवर की दिक्कतों से परेशान लोग
  • गर्भवती या स्तनपान करवाने वाली महिलाएं
  • लहसुन से एलर्जी में

Back to top button