जानिये खाली पेट काजू खाना सेहत के लिए कितना फायदेमंद
![जानिये खाली पेट काजू खाना सेहत के लिए कितना फायदेमंद](/wp-content/uploads/2021/12/cashew-nuts_146270000316_650_050816031441.jpg)
मुंबई – हम सभी जानते है ड्राई फ्रूट्स हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते है। इसलिए हमे अपनी हर रोज की दिनचर्या में जरूर शामिल करना चाहिये। इसके अंदर पाए जाने वाले न्यूट्रिएंट्स हमारे शरीर के अनेक अंगों के लिए सेहतमंद होते है। विशेषज्ञों के मुताबिक, ड्राई फ्रूट्स में किस्म-किस्म प्रकार के पोषक तत्व होते है जो हमारे शरीर के अनेक तंत्रों के फंक्शन के लिए लाभकारी माने जाते है।
काजू का इस्तेमाल कई तरीकों से किया जाता है. इसे ड्राई फ्रूट्स की खाया जाता है जबकि कुछ लोग इसे सब्जी में रिच फ्लेवर देने के लिए पीसकर इस्तेमाल करते है वहीं इसका इस्तेमाल खीर आदि में भी किया जाता है। काजू में प्रोटीन, विटामिन सी, विटामिन ए, विटामिन बी सिक्स, सोडियम, पोटेशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फाइबर, फास्फोरस, आयरन, जिंक आदि पोषक तत्व पाए जाते है। आज हम आपको खाली पेट काजू के फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं आइए जानते है।
याददाश्त के लिए फायदेमंद :
काजू कॉपर, मैग्नीशियम और मैंगनीज का अच्छा स्त्रोत है। यह सभी खनिज पदार्थ आंखों के लिए किसी अमृत से कम नहीं है। खाली पेट काजू का सेवन करने से याददश्त बढ़ती है तथा हमारा मूड भी बेहतर होता है।
आंखों के लिए रामबाण है काजू :
काजू के अंदर Zeaxanthin नाम का एक पिगमेंट होता है जो रेटिना के लिए उत्तम माना जाता है। खाली पेट काजू का सेवन करने से हमारी आंखों को यूवी रेज से सुरक्षा मिलता है, इसके साथ मुक्त कणों के प्रभाव से हमारी आंखें बच जाती है।
डायबिटीज के मरीजों के लिए :
अगर आपको डायबिटीज है तो ऐसे में आपको इसका सेवन जरु करना चाहिए। दरअसल इसमें ऐसे पोषक तत्व पाए जाते है जो आपके बल्ड में मौजूद ग्लूकोज को स्टैबलाइज करने में मदद करते है। ऐसे में आपको इसका सवेन करना चाहिए ताकि आप स्वस्थ रह सकें।
हड्डियों के लिए :
काजू में प्रोटीन अधिक होता है जो हड्डियों को मजबूत बनाता है। काजू में मौजूद मोनो सैचुरेटड फैट दिल को स्वस्थ रखता है और दिल की बीमारियों के खतरे को कम करता है। काजू में मैग्नीशियम और कैल्शियम की अच्छी मात्रा पाई जाती है। हड्डियों और ऑस्टियोपोरोसिस की समस्या से निजात दिलाने में मददगार माना जाता है। काजू हड्डियों को कमजोर होने से बचाने का काम कर सकता है।
वजन को करता है नियंत्रित :
काजू में कैलोरी की मात्रा ज्यादा होती है लेकिन फिर भी वह वजन नियंत्रित करने में मदद करता है। इसके अंदर ओमेगा-3 मौजूद होता है जो पाचनक्रिया कि लिए फायदेमंद होता है। यह फाइबर युक्त होता है और इसमें कोलेस्ट्रॉल कम करने की शक्ति होती है।
खाली पेट काजू खाने के नुकसान :
- काजू में सोडियम की मात्रा पाई जाती है ऐसे में इसका ज्यादा सेवन करने से शरीर में सोडियम की मात्रा अधिक को सकती है। जिससे आपको ब्लड प्रेशर की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
- काजू में फाइबर की मात्रा भी अधिक पाई जाती है। ऐसे में इसके ज्यादा सेवन से पेट संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। जैसे पेट फूलना और गैस.
- काजू खाने से शरीर में पोटैशियम का लेवल बढ़ जाता है जिससे किडनी से संबंधित समस्याएं हो सकती है।
कितना खाना चाहिए काजू :
एक व्यक्ति को एक दिन में केवल 4 से 5 काजू का ही सेवन करना चाहिए। अगर आप स्पोर्ट्स एक्टिविटी करते है तो आपको 50 से 100 ग्राम काजू का खाली पेट सेवन करना चाहिए।