x
विज्ञान

जानिये इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कब लगेगा


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ली – साल 2021 का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 4 दिसंबर (शनिवार) को लगेगा। चंद्रग्रहण हो या फ‍िर सूर्यग्रहण दोनों को ही लेकर लोगों के बीच काफी उत्सुकता होती है। साल का आखिरी आंशिक चंद्रग्रहण अभी जारी है। विज्ञान के अनुसार चंद्रमा के पृथ्‍वी व सूर्य के बीच से गुजरने के दौरान सूर्य ग्रहण लगता है। सूर्य व पृथ्वी के बीच चंद्रमा के आ जाने के कारण कुछ समय के लिए चंद्रमा के पीछे सूर्य का बिम्ब ढ़कता है। इस खगोलीय घटना को ही सूर्य ग्रहण कहते है।

ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि 4 दिसंबर को जिस दिन सूर्य ग्रहण लग रहा है उस दिन मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या है। सूर्य ग्रहण 10 बजकर 49 मिनट पर शुरू होगा। यह दोपहर 3.07 बजे तक चलेगा। भारत में ग्रहण नहीं दिखने के चलते भारत में इसका सूतक भी मान्य नहीं होगा। वैसे सूर्य ग्रहण का सूतक 12 घंटे पहले ही लग जाता है। यानी यह करीब चार घंटे लंबा सूर्य ग्रहण होगा। यह ग्रहण ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, दक्षिण अमेरिका और अंटार्कटिका में दिखाई देगा। सूर्य ग्रहण को भारत में कहीं भी नहीं देखा जा सकेगा।

2021 का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण ऐसे में भारत में नहीं दिखेगा लेकिन आप 4 दिसंबर को आकाशीय घटना को ऑनलाइन लाइव देख सकते है। बता दे की पिछले चंद्र ग्रहण (19 नवंबर) और अगले सूर्य ग्रहण (4 दिसंबर) के बीच काफी कम समय है इसलिए इसे अशुभ माना जाता है। दोनों के बीच मात्र 15 दिन का अंतराल है।

ग्रहण देखते समय क्या करें और क्या न करें:

  • सूर्य ग्रहण को देखने के लिए उचित आंखों की सुरक्षा की आवश्यकता होती है क्योंकि सूर्य को लंबे समय तक देखने से आपकी आंखों को नुकसान हो सकता है।
  • ग्रहण को पकड़ने के लिए लेंस पर एक विशेष सौर फिल्टर की आवश्यकता होती है।
  • अगर आप उन देशों में से एक में रह रहे हैं जहां सूर्य ग्रहण नहीं देखा जा सकता है, तो इसे वर्चुअल रूप से भी देखा जा सकता है।
  • सूर्य को सीधे न देखें।
  • पानी में सूर्य के परावर्तन को न देखें।
  • ग्रहण देखने के लिए साधारण धूप के चश्मे का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

Back to top button