Close
लाइफस्टाइल

न खाए फ्रिज रखा आटा जीवन भर पीछा नहीं छोड़ेगी ये 3 समस्याएं

नई दिल्ली – दरअसल, इस आटे की रोटी का सेवन आपको कई बीमारियों का शिकार बना सकता है। जी हां, इसके अलावा कुछ लोग तो कई दिनों तक फ्रिज में रखे हुए आटे का इस्तेमाल करते हैं जो कि सबसे ज्यादा नुकासनदेह हो सकता है। पर सोचने वाली बात ये है कि इसका नुकसान है क्या।

फ्रिज में रखा आटा, आपके पाचन तंत्र को खराब कर सकता है। ये पेट का मेटाबोलिक रेट के साथ फूड इंफेक्शन का कारण बन सकता है जो कि आंतों में गुड बैक्टीरिया को नुकसान पहुंचा सकता है। इसके अलावा ये आपके पाचन तंत्र को नुकसान पहुंचाने का काम कर सकता है जो कि दस्त और पेट में इंफेक्शन पैदा कर सकता है।

फ्रिज में रखा आटा, आंतों में इंफेक्शन पैदा कर सकता है। इसकी वजह से आपके आंतों का बैक्टीरिया और माइक्रोबायोटा डिस्टर्ब हो सकता है। इससे आपको लंबे समय तक परेशान करने वाली समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए कोशिश करें कि इस आदत को छोड़ दें। जितनी रोटियां बनानी हों उतने ही आटे का इस्तेमाल करें ताकि आप आंतों के इंफेक्शन से बचे रहें।

फ्रिज में रखा आटा, फर्मेंटेड हो सकता है यानी इसमें खमीर पैदा हो सकता है जो कि फंगल इंफेक्शन का कारण बनता है। इससे आपके शरीर में एक प्रकार की एलर्जी हो सकती है जो कि लंबे समय तक किसी समस्या का कारण बन सकता है। जैसे मतली और बार-बार होने वाली उल्टी आदि।

Back to top button