x
लाइफस्टाइल

आज है अमावस्या और पितृ पक्ष आखिरी दिन, जानिए शुभ-अशुभ मुहूर्त


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के माध्यम से समय एवं काल की सटीक गणना की जाती है। पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। आज पितृ पक्ष 2021 का आखिरी दिन है। इसे सर्व पितृ अमावस्या भी कहा जाता है।

हिंदू पंचांग के अनुसार, आश्विन कृष्ण पक्ष अमावस्या, आनन्द संवत्सर विक्रम संवत 2078, शक संवत 1943 (प्लव संवत्सर), भाद्रपद। आज के दिन की अमावस्या तिथि शाम 04 बजकर 35 मिनट तक उपरांत प्रतिपदा है। आपको बता दे की हिन्दू काल गणना के अनुसार ‘चन्द्र रेखांक’ को ‘सूर्य रेखांक’ से 12 अंश ऊपर जाने के लिए जो समय लगता है, वह तिथि कहलाती है। एक माह में तीस तिथियां होती हैं और ये तिथियां दो पक्षों में विभाजित होती हैं। शुक्ल पक्ष की आखिरी तिथि को पूर्णिमा और कृष्ण पक्ष की अंतिम तिथि अमावस्या कहलाती है। तिथि के नाम – प्रतिपदा, द्वितीया, तृतीया, चतुर्थी, पंचमी, षष्ठी, सप्तमी, अष्टमी, नवमी, दशमी, एकादशी, द्वादशी, त्रयोदशी, चतुर्दशी, अमावस्या/पूर्णिमा।

आज के दिन का नक्षत्र हस्त रात 11 बजकर 20 मिनट तक उपरांत चित्रा। ब्रह्म योग सुबह 08 बजकर 32 मिनट तक, उसके बाद इन्द्र योग सुबह 05 बजकर 12 मिनट तक, उसके बाद वैधृति योग। करण नाग शाम 04 बजकर 35 मिनट तक, बाद किस्तुघन सुबह 03 बजकर 13 मिनट तक, बाद में चन्द्रमा कन्या राशि पर संचार करेगा। आज सूर्योदय – 6:20 AM, सूर्यास्त – 5:57 PM, चन्द्रोदय – Oct 06 5:51 AM और चन्द्रास्त – Oct 06 6:13 PM होगा। चलिए आज के दिन के शुभ मुर्हूत और अशुभ मुर्हूत के बारे में जानते है।

आज के शुभ मुहूर्त :
ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 04 बजकर 39 मिनट से 05 बजकर 28 मिनट तक।
विजय मुहूर्त- दोपहर 02 बजकर 06 मिनट से 02 बजकर 53 मिनट तक।
निशिथ काल- मध्‍यरात्रि 11 बजकर 45 मिनट से 12 बजकर 34 मिनट तक।
गोधूलि बेला- शाम 05 बजकर 50 मिनट से 06 बजकर 14 मिनट तक।
अमृत काल- शाम 05 बजकर 47 मिनट से 07 बजकर 16 मिनट तक।
सर्वार्थ सिद्धि योग- सुबह 06 बजकर 17 मिनट से मध्य रात्रि 11 बजकर 20 मिनट तक।

आज के अशुभ मुहूर्त :
राहुकाल- दोपहर 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक।
यमगंड- सुबह 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक।
गुलिक काल- सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक।
दुर्मुहूर्त काल- दोपहर 11 बजकर 45 मिनट से 12 बजकर 32 मिनट तक।

Back to top button