x
ट्रेंडिंगलाइफस्टाइल

Diwali 2021 : धनतेरस में क्या और कब करें खरीदारी? कब हैं शुभ मुहूर्त


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ली – धनतेरस पर बर्तन, झाड़ू, खड़ा धनिया, सोना और चांदी खरीदने के साथ ही धन्वंतरि देव की जयंती है और इसी दिन उनकी पूजा के साथ ही कुबेर, लक्ष्मी, गणेश और यम की पूजा भी की जाती है। इसके अलावा धनतेरस ( Dhanteras 2021 ) पर वाहन, घर, संपत्ति, सोना, चांदी, बर्तन, कपड़े, धनिया, झाड़ू आदि खरीदने का महत्व रहता है। इस दिन सभी लोग शुभ महूर्त में ये वस्तुएं खरीदते हैं। इस बार धनतेरस का त्योहर 2 नवंबर 2021 मंगलवार को है।

धनतेरस पूजा के मुहूर्त :
धनतेरस मुहूर्त 06 बजकर 18 मिनट और 22 से 08 बजकर 11 मिनट और 20 सेंकट तक का मुहूर्त है। इस मुहूर्त में धन्वंतरि देव की पूजा की जाएगी।

खरीदारी के शुभ मुहूर्त :
अभिजीत मुहूर्त– सुबह 11:42 से 12:26 तक।
वृषभ काल– शाम 06:18 से 08:14: तक।

धनतेरस की पूजा :
1. इस दिन प्रात: उठकर नित्यकर्म से निवृ‍त्त होकर पूजा की तैयारी करें।
2. घर के ईशान कोण में ही पूजा करें। पूजा के समय हमारा मुंह ईशान, पूर्व या उत्तर में होना चाहिए।

3. पूजन के समय पंचदेव की स्थापना जरूर करें। सूर्यदेव, श्रीगणेश, दुर्गा, शिव और विष्णु को पंचदेव कहा गया है। पूजा के समय सभी एकत्रित होकर पूजा करें। पूजा के दौरान किसी भी प्रकार शोर न करें।

4. इस दिन धन्वंतरि देव की षोडशोपचार पूजा करना चाहिए। अर्थात 16 क्रियाओं से पूजा करें। पाद्य, अर्घ्य, आचमन, स्नान, वस्त्र, आभूषण, गंध, पुष्प, धूप, दीप, नेवैद्य, आचमन, ताम्बुल, स्तवपाठ, तर्पण और नमस्कार। पूजन के अंत में सांगता सिद्धि के लिए दक्षिणा भी चढ़ाना चाहिए।

Back to top button