x
भारतराजनीति

गुजरात का नया मंत्री मंडल : जानिए “दादा” की युवा टोली के बारे में


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

गांधीनगर – पहले शपथ ग्रहण बुधवार दोपहर होना था, लेकिन नए मंत्रिमंडल को लेकर रूपाणी और पूर्व डिप्टी CM नितिन पटेल नाराज थे। रुपाणी सरकार में शामिल रहे 11 कैबिनेट मंत्रियों में से सिर्फ दिलीप ठाकोर, गणपत वसावा और जयेश रादडिया को ही नए मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने की उम्मीद थी और हुआ भी ऐसा ही। इसे लेकर बुधवार को सुबह से रात तक विधायकों और वरिष्ठ नेताओं के बीच बैठकों का दौर जारी रहा। इसके बाद हाईकमान ने नाराज नेताओं को मनाने का जिम्मा रूपाणी पर ही छोड़ दिया था। आज जब शपथ ग्रहण हुआ तो नराजगी जताने वाले सभी को कैबिनेट से बाहर कर दिया गया।

गुजरात के नए मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की पूरी नई टीम ने मंत्री पद की शपथ ली। 24 विधायकों को शपथ दिलाई गई, इनमें 10 कैबिनेट और 14 राज्य मंत्री हैं। पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी की 22 मंत्रियों वाली पूरी टीम बाहर हो गई है, इनमें पूर्व उप-मुख्यमंत्री नितिन पटेल भी शामिल हैं।

किसने कैबिनेट मंत्री और राज्य मंत्री के लिए शप्थ ?
कैबिनेट मंत्री: राजेंद्र त्रिवेदी, जीतू वाघानी, राघव पटेल, पूर्णेश मोदी, नरेश भाई पटेल, प्रदीप सिंह परमार, अर्जुन सिंह चव्हाण, ऋषिकेश पटेल, कनुभाई देसाई, किरीट सिंह राणा।

राज्य मंत्री: हर्ष सांघवी, बृजेश मेरजा, मनीषा वकील, जगदीश भाई पांचाल, जीतू भाई चौधरी, निमिषा सुतार, मुकेश पटेल, अरविंद रैयाणी, कुबेर डिंडोर, कीर्ति सिंह वाघेला, गजेंद्र सिंह परमार, देवा भाई मालम, राघवजी मकवाना, विनोद भाई मोराडिया।

Back to top button