Close
ट्रेंडिंगमनोरंजन

एक्ट्रेस करिश्मा इस शख्स को कर रही डेट, इस दिन लेंगी सात फेरे

मुंबई – एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना (Karishma Tanna) बॉयफ्रेंड वरुण बंगेरा (Varun Bangera) से अगले महीने शादी करने जा रही हैं। उन्होंने कन्फर्म किया है कि वह 5 फरवरी को शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो आया है। इसमें करिश्मा तन्ना ने एक पपाराजी के सवाल पर शादी की डेट को बताया है।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पपाराजी ने करिश्मा तन्ना से सर (वरुण बंगेरा) के साथ पोज देने के लिए कहा। इस पर उन्होंने कहा, ‘सर न बोलेंगे।’ इसी बीच एक पपाराजी ने करिश्मा तन्ना से कहा कि उनकी अगले महीने शादी है। इस पर उन्होंने कहा, हां। शादी की डेट पूछने पर ऐक्ट्रेस ने मुस्कुराते हुए अपने हाथ की पांच उंगलियां उठाकर 5 फरवरी का इशारा किया।

करिश्मा तन्ना पिछले कुछ समय से रियल स्टेट बिजनेसमैन वरुण बंगेरा के साथ रिलेशनशिप में हैं। बीते साल 2021 के नवंबर को उनकी सगाई की खबर आई थी। कुछ समय पहले करिश्मा तन्ना और वरुण बंगेरा की शादी को लेकर भी रिपोर्ट्स सामने आई थी कि दोनों साल 2022 में शादी करने वाली हैं। अब ऐक्ट्रेस ने खुद अपनी शादी की खबर की पुष्टि कर दी है।

वर्क फ्रंट की बात करें तो करिश्‍मा ने पॉप्‍युलर हिंदी सीरियल ‘क्‍यूंकि सास भी कभी बहू थी’ से 2001 में डेब्‍यू किया था। इसके बाद उन्होंने ‘प्यार के दो नामः एक राधा, एक श्याम’, ‘अदालत’, ‘बालवीर’ और ‘कयामत की रात’ जैसे टीवी शो में नजर आई हैं। वह टीवी शोज के अलावा ‘ग्रैंड मस्‍ती’, ‘संजू’ और ‘सूरज पर मंगल भारी’ जैसी बॉलिवुड फिल्‍मों में भी नजर आईं। करिश्मा तन्ना ‘नच बलिए’, ‘बिग बॉस’, ‘झलक दिखला जा’ जैसे कई रियलिटी शो में भाग ले चुकी हैं। वह ‘खतरों के खिलाड़ी 10’ की विनर भी हैं।

Back to top button