x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

मलाइका अरोड़ा ने बर्थडे से पहले ही अर्जुन भेजे कई गिफ्ट,बेस्ट गर्ल फ्रेंड


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा इंडस्ट्री के सबसे हॉट कपल्स में से एक हैं, जो अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। अक्सर दोनों साथ में वेकेशंस पर जाते हैं, शहर में साथ नजर आते हैं और सोशल मीडिया पर भी एक दूसरे से जुड़े पोस्ट शेयर करते रहते हैं। अब एक बार फिर से ये कपल चर्चा में है।

26 जून को अर्जुन का जन्मदिन है और गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा उन्हें स्पेशल फील करवाना चाहती हैं जिसके लिए उन्होंने बर्थडे पर पहले ही तैयारियां शुरू कर दीं। अर्जुन के जन्मदिन से पहले ही मलाइका ने उनके लिए एक नहीं बल्कि कई गिफ्ट्स भेजे हैं, जिसकी जानकारी खुद अर्जुन ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी। अर्जुन ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो शेयर की है जिसमें कई गिफ्ट्स रखे हुए दिख रहे हैं और ये सभी गिफ्ट्स ब्लैक एंड व्हाइट स्ट्राइप रैपर में पैक्ड हैं।

इस फोटो को शेयर कर अर्जुन ने लिखा, ’72 घंटे पहले वो आपको याद दिलवाती हैं कि यह आपका बर्थडे वीकेंड है।’ इसके साथ ही अर्जुन ने मलाइका को टैग भी किया। मलाइका ने साल 1998 में अरबाज खान से शादी की थी। शादी के करीब 19 साल बाद दोनों ने अलग होने का फैसला किया और साल 2017 में दोनों का तलाक हो गया। अरबाज से अलग होने के बाद मलाइका अर्जुन को डेट कर रही हैं। मलाइका उम्र में अर्जुन से करीब 12 साल बड़ी हैं। दोनों की उम्र के अंतर को लेकर अक्सर सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया जाता है हालांकि खुद मलाइका- अर्जुन को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।

Back to top button