Close
ट्रेंडिंगमनोरंजन

सर मेरे पति कल रात से गायब हैं’ Deepika Padukone ने लिखाई रिपोर्ट

मुंबई – रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण एक बार फिर एक साथ नजर आने वाले है और इस बात को हम नहीं बल्कि ये कपल अपने सोशल मीडिया पर किए नए पोस्ट से बता रहा है। बता दे एक्टर ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर की है जो तेजी से वायरल होती दिखाई दे रही है।

दीपिका और रणवीर के फैंस के लिए एक खुशखबरी है। दोनों जल्द ही एक साथ स्क्रीन शेयर करते दिखेंगे। इस बात की जानकारी खुद एक्टर ने दी है। एक्टर ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है जिसमें उन्होंने लिखा रहस्य उजागर करें! बड़े खुलासे के लिए @showme.the.secret पर बने रहें। इस वीडियो में दिखाया गया हैं कि दीपिका पुलिस स्टेशन में कहती दिखती हैं कि सर मेरे हसबैंड कल रात से गायब हैं। इसके बाद वीडियो में रणवीर सिंह भी भागते हुए दिखाई दे रहे है। इन दोनों के अलावा वीडियो में तृषा और राम चरण भी नजर आ रहे है। वीडियो में तृषा भी पुलिस स्टेशन में ही दिखाई दे रही है।

दीपिका वीडियो में बोल रही हैं कि सर मेरे पति कल रात से गायब हैं। दीपिका अपने पति के लिए काफी परेशान नजर आ रही है वहीं रणवीर सिंह को इस वीडियो में एक्शन अवतार में देखा गया है। उनका शॉर्ट हेयरकट लुक काफी पसंद किया जा रहा है। सामने आई वीडियो को देख फैंस इस बात का अंदाजा लगा रहे है कि ये कोई एड नहीं हो सकता है।

Back to top button