Close
भारत

मैं स्वतंत्रदेव जानने आया हूं कि योजना का लाभ मिल रयूपी के मोहनलालगंज के रामबक्श खेड़ा में शुक्रवार को जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह सरकारी योजनाओं की जमीनी हकीकत जांचने प हुंचे। उन्होंने बुजुर्ग महिला के पहले पैर छू ए फिर अपना परिचय देकर जानकारी ली। साथ ही दाउद नगर में जल परियोजना का निरीक्षण किया। काम जल् द पूरा करने के निर्देश दिए। सूखी नहर देखकी उन ्होंने विभाग के अधिकारि�

यूपी: मोहनलालगंज के रामबक्श खेड़ा में शुक्रवार को जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह सरकारी योजनाओं की जमीनी हकीकत जांचने पहुंचे। उन्होंने बुजुर्ग महिला के पहले पैर छूए फिर अपना परिचय देकर जानकारी ली। साथ ही दाउदनगर में जल परियोजना का निरीक्षण किया। काम जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। सूखी नहर देखकी उन्होंने विभाग के अधिकारियों को दफ्तर में तलब कर लिया।

शुक्रवार को जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह दाउनगर पहुंचे। वहां जल जीवन मिशन योजना से बन रही पानी की टंकी काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। निर्माण करवा रही संस्था ने मई व जून में परियोजना के पूर्ण होने के साथ ही पानी की सप्लाई चालू हो जाने का आश्वासन दिया। इसके बाद वह दुनियापत खेड़ा में पानी सप्लाई दिए के लिए पाइप लाइन बिछाने का काम का निरीक्षण किया।

मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि उस गांव को दिखाओ जहां हर घर में पानी पहुंच रहा हो। अधिकारी उन्हें परेहटा के राम बक्श खेड़ा लेकर पहुंचे, लेकिन वहां भी निराशा हाथ लगी। गांव में हर घर में पाइप लाइन की सप्लाई तो मिली, लेकिन वहां कुछ दिनों से मोटर खराब होने के चलते घरों में पानी नहीं आ रहा था।

राम बक्श खेड़ा में बुजुर्ग राम प्यारी को देख सरकारी योजनाओं की हकीकत जांचने पहुंचे जल शक्ति मंत्री ने पहले पैर छूए। फिर अपना परिचय देते हुए कहा कि मै स्वतंत्र देव सिंह…। भाजपा नेता और जल शक्ति मंत्री हूं…। ये जानने गांव में आया हू कि सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है कि नहीं।

वह जैसे ही गाड़ी से उतरे तो उनकी नजर घरों की छतों पर लगे सपा के झंडों पर गई। पता चला गांव की आधी आबादी एक जाति विशेष की है। उसके बाद वह सपा समर्थक अजय यादव के घर पहुंच गए। चाय पी और संदेश दिया कि बिना भेदभाव के काम करते रहेंगे।

निरीक्षण करने के लिए आते समय उनकी की नजर सूखी पड़ी सेवई नहर पर पड़ी। कई जगह नहर में गंदगी भी दिखी। गांव पहुंचते ही उन्होंने ग्राम प्रधान से नहर में पानी आने की जानकारी ली। अपने स्टाफ से कहा कि संबधित अधिकारियों को बुलाओ पता चले कि नहर में पानी क्यों नहीं आ रहा।

Back to top button