प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 5 बजे देश को करेंगे संबोधित
नई दिल्ली – कोरोना संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सोमवार 7 जून शाम पांच बजे देश को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर यह जानकारी दी गई।
Prime Minister Shri @narendramodi will address the nation at 5 PM today, 7th June.
— PMO India (@PMOIndia) June 7, 2021
पीएम मोदी की इस देश संबोधित बैठक में अनुमान लगाया जा रहा हैं की PM मोदी कोरोना महामारी के ताजा हालात पर अपनी बात रख सकते हैं। साथ ही तीसरी लहर से कैसे निपटा जाए, इस पर भी पीएम मोदी के संबोधन में फोकस हो सकता है।
सूत्रों से मिली खबर के मुताबिक ” वैक्सीनेशन अभियान और अर्थव्यवस्था को लेकर कुछ बड़ा ऐलान कर सकते हैं। बता दें कि देश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार धीमी पड़ने और इस महामारी को मात देने वालों की संख्या में निरंतर इजाफा होने से सक्रिय मामलों की दर घटकर 5.13 प्रतिशत रह गई है | जबकि रिकवरी दर बढ़कर अब 93.67 फीसदी हो गई है। ”
Prime Minister Narendra Modi to address the nation at 5 PM today, 7th June. pic.twitter.com/722gehNL6a
— ANI (@ANI) June 7, 2021
भारत के स्वास्थ्य मंत्रालय के जारी किये गए रिपोर्ट के अनुसार, भारत में पिछले 24 घंटों में 1,00,636 नए COVID19 मामले दर्ज हुए। करीबन 1,74,399 डिस्चार्ज और 2427 मौतें हुई हैं। अब तक देश में राष्ट्रव्यापी टीकाकरण कार्यक्रम तहत कुल 23,27,86,482 लोगो का टीकाकरण संपन्न हो चूका हैं।
देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर का प्रभाव लगातार कम होता जा रहा हैं।जिसके चलते देश के कई राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशो ने राज्य में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू कर दी। हालही में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित रहे महाराष्ट्र ने आज से लॉकडाउन में कुछ ढील देने का ऐलान किया है। वहीं, देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में चार जिलों को छोड़कर बाकी जिलों में कोरोना कर्फ्यू में ढील दी गई है। इसके अलावा गुजरात समेत कई राज्यों ने प्रतिबंधों को आज से हटाने की घोषणा की है।