Close
राजनीति

विधानसभा चुनाव 2023 : त्रिपुरा, नागालैंड,मेघालय विधानसभा चुनाव कार्यक्रम आया सामने

नई दिल्ली – भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) बुधवार को 3 मेघालय, त्रिपुरा और नागालैंड के लिए मतदान की तारीखों की घोषणा करने के लिए तैयार है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार, चुनाव आयुक्त अनूप चंद्र पांडे के साथ दोपहर 2:30 बजे आकाशवाणी के रंग भवन सभागार में 3 पूर्वोत्तर राज्यों के लिए विधानसभा चुनाव 2023 कार्यक्रम की घोषणा करेंगे।

नागालैंड, मेघालय और त्रिपुरा की विधानसभाओं का पांच साल का कार्यकाल क्रमशः 12 मार्च, 15 मार्च और 22 मार्च को समाप्त होगा और उस अवधि से पहले नई विधानसभाओं का गठन किया जाना है।

तीनों राज्यों की विधानसभाओं में प्रत्येक में 60 सदस्य हैं। जबकि नागालैंड विधानसभा का कार्यकाल 12 मार्च को समाप्त हो रहा है, मेघालय विधानसभा का कार्यकाल 15 मार्च को और त्रिपुरा विधानसभा का कार्यकाल 22 मार्च को समाप्त होगा।त्रिपुरा, नागालैंड और मेघालय में विधानसभा चुनाव का कार्यक्रम 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं और सुरक्षा बलों की आवाजाही को ध्यान में रखकर बनाया गया है।

Back to top button