x
राजनीति

कांग्रेस की बुरी तरह हार के बाद राहुल गांधी का बड़ा बयान


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्लीः सुबह से ही 5 राज्यों के चुनाव नतीजे आने शुरू हो गए हैं। ऐसे में कहीं खुशी का माहौल है तो किसी पार्टी के कार्यालय में गम का माहौल है। ऐसे में कांग्रेस को हर जगह से निराशा ही हाथ लग रही है। इस बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर जनता का धन्यवाद दिया और अपनी पार्टी की हार को स्वीकारा है।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्विटर पर लिखा कि जनता के फैसले को विनम्रता से स्वीकार करें। जनादेश जीतने वालों को शुभकामनाएं। मैं सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण के लिए धन्यवाद देता हूं। हम इससे सीखेंगे और भारत के लोगों के हित के लिए काम करते रहेंगे।

गौरतलब है कि इस बार के चुनावों में राहुल गांधी UP में चुनाव प्रचार के लिए ज्यादा नजर नहीं आए। उनकी जगह UP की पूरी बागडोर उनकी बहन प्रियंका गांधी संभाल रहीं थीं। इसके बाबजूद भी पार्टी के परफॉर्मेंस पर कोई खास फर्क नजर नहीं आया।

Back to top button