x
भारत

पल्स पोलियो अभियान 10 से 12 दिसंबर: 3 लाख 2 हजार 239 बच्चों को कवर करने का लक्ष्य


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ली : देश के हर जिले में उप राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 10 दिसंबर को होगा। इसके लिए चिकित्सा विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी है। जिले में इसके लिए प्रशिक्षण का दौर चल रहा है। यह अभियान उप राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण दिवस का दूसरा चरण है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एचएल ताबियार ने बताया कि जिले में 3 लाख 2 हजार 239 बच्चों को कवर किया जाएगा।

स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर करेगी सर्वे

जीरो से पांच वर्ष तक के प्रत्येक बच्चों को दवा पिलाने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा। साथ ही इस दिन यदि कोई बच्चा मेहमान आया हो या अन्य राज्य का भी हो तो उसे बूथ पर पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। कार्यवाहक आरसीएचओ डॉ राहुल डिंडोर ने बताया कि जिले में इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर सर्वे भी करेगी। लगभग 3 लाख 22 हजार 870 घरों में सर्वे भी की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग का उददेश्य यहीं है कि एक भी बच्चा पोलियो की दवा से न छूटे। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमों को सख्त निर्देश दिए है।

पल्स पोलियो अभियान 10 से 12 दिसंबर

20 नवम्बर 2023 को एनएचएम मुख्यालय में राज्य टास्क फोर्स की बैठक में बताया गया कि 10 से 12 दिसम्बर 2023 तक पल्स पोलियो अभियान के अतिरिक्त चरण में राज्य के 16 जिलों में लगभग 37 लाख 50 हजार बच्चों को शून्य से 5 वर्ष तक को पल्स पोलियो की खुराक दी जायेगी। पोलियो वैक्सीन की खुराक पिलाई जाएगी.

3 लाख 2 हजार 239 बच्चों को कवर करने का लक्ष्य

डब्लयूएचओ प्रतिनिधि डॉ अक्षय व्यास ने बताया कि सभी ब्लॉक अपने अपने क्षेत्र के माइक्रोप्लान अनुसार विस्तृत चर्चा कर अभियान को सफल बनान के भरपूर प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि शहरी क्षेत्र. में 17933, कुशलगढ़ शहर में 1475, आनंदपुरी में 25974, बागीदौरा में 32576, छोटी सरवन में 18021, गढ़ी में 41213, घाटोल में 58647, कुशलगढ़ ब्लॉक में 33348, सज्जनगढ़ में 31891, तलवाड़ा ब्लॉक में 41161 बच्चों को कवर करने का लक्ष्य है।

जीरो से 5 वर्ष आयु के बच्चों को पल्स पोलियो वैक्सीन की खुराक दी जायेगी

प्रदेश के 16 जिलों में 10 से 12 दिसम्बर, 2023 को पल्स पोलियो अभियान के अतिरिक्त चरण में जीरो से 5 वर्ष आयु के लगभग 37 लाख 50 हजार बच्चों को पल्स पोलियो वैक्सीन की खुराक दी जायेगी। अभियान की तैयारियों के सिलसिले में एनएचएम मुख्यालय में राज्य टास्क फोर्स की बैठक हुई।

इन संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने लिया भाग

टास्क फोर्स की बैठक में महिला-बाल विकास, स्कूल शिक्षा, नगरीय प्रशासन, वन, पंचायत, आदिम जाति कल्याण, आयुष, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अधिकारियों और डब्ल्यू.एच.ओ., यूनिसेफ, यूएनडीपी और अन्य संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। डायरेक्टर एनएचएम (टीकाकरण) डॉ. संतोष शुक्ला ने टास्क फोर्स समिति के सदस्यों को अभियान में दी गई जिम्मेदारियों से अवगत कराया। विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने अभियान के सफल संचालन के लिये सुझाव भी दिये।

पाकिस्तान और अफगानिस्तान में मिले पोलियो के केस

बैठक में बताया गया कि पाकिस्तान और अफगानिस्तान में पोलियो के केस मिलने के कारण और साथ ही पोलियो-फ्री स्टेटस को मेंटेन रखने के लिये पल्स पोलियो अभियान का अतिरिक्त चरण किया जा रहा है। प्रदेश के भिण्ड, भोपाल, छिंदवाड़ा, दतिया, ग्वालियर, इंदौर, कटनी, खरगौन, मंदसौर, नरसिंहपुर, नीमच, निवाड़ी, सतना, श्योपुर, टीकमगढ़ और विदिशा जिलों में अभियान संचालित होगा। इन जिलों में पोलियो दवाई पिलाने के लिये स्थानीय बूथ के साथ-साथ माइग्रेटरी पापुलेशन को कवर करने के लिये मोबाइल टीम भी गठित की जायेगी।

प्रमुख बाते

  • अभियान की तैयारियों के संबंध में आयोजित टास्क फोर्स की बैठक में महिला-बाल विकास, स्कूल शिक्षा, नगरीय प्रशासन, वन, पंचायत, आदिम जाति कल्याण, आयुष, खेल एवं युवा कल्याण विभाग और डब्ल्यूएचओ, यूनिसेफ के अधिकारी, प्रतिनिधि शामिल हुए। यूएनडीपी और अन्य संगठनों ने भाग लिया।
  • बैठक में बताया गया कि पाकिस्तान और अफगानिस्तान में पोलियो के मामले पाए जाने के कारण और पोलियो मुक्त स्थिति बनाए रखने के लिए पल्स पोलियो अभियान का एक अतिरिक्त चरण चलाया जा रहा है.
  • यह अभियान प्रदेश के भिंड, भोपाल, छिंदवाड़ा, दतिया, ग्वालियर, इंदौर, कटनी, खरगोन, मंदसौर, नरसिंहपुर, नीमच, निवाड़ी, सतना, श्योपुर, टीकमगढ़ और विदिशा जिलों में चलाया जाएगा।
  • इन जिलों में पोलियो दवा पिलाने के लिए स्थानीय बूथों के साथ-साथ प्रवासी आबादी को कवर करने के लिए मोबाइल टीमें भी बनाई जाएंगी।

Back to top button