x
लाइफस्टाइल

अजीबोगरीब बात : ऐसा गांव जहां लड़कियां बन जाती है लड़का


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ली – एक ऐसा गांव है, जहां लड़कियां जब युवावस्था में आती हैं, तो वे लड़कों में बदल जाती हैं. बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, डोमिनिकन रिपब्लिक देश में ला सेलिनास नामक गांव की यह कहानी है, जो वैज्ञानिकों के लिए भी रहस्य बना हुआ है। यहां की लड़कियों का एक खास उम्र के बाद जेंडर चेंज हो जाता है.

इस गांव का नाम है ला सेलिनास जो कि डोमिनिकन रिपब्लिक देश में है। इस गांव की कई लड़कियां 12 साल की उम्र में आते-आते लड़के में तब्दील होने लगती हैं. लड़कियों के साथ ऐसा क्यों होता है इस रहस्य का आज तक वैज्ञानिक भी पता नहीं लगा पाए हैं, लेकिन लड़कियों के साथ होने इस बदलाव की वजह से लोग इस गांव को श्रापित गांव मानते हैं.

इस गांव की रहने वाली जॉनी नाम की लड़की ने बताया है कि, “मुझे लड़कियों के रूप में कपड़े पहनना पसंद नहीं था और जब मुझे लड़कियों के खिलौने मिले तो, मुझे अच्छा नहीं लगता था लेकिन जब मैं लड़कों के ग्रुप देखता तो मैं उनके साथ गेंद खेलने के लिए रुक जाता.’ इस गांव को लेकर डॉक्टर्स का कहना है कि इस सब के पीछे एक तरह की आनुवांशिक बिमारी है. जिसे ‘स्यूडोहोर्मैफ्रैडाइट’ कहा जाता है. इस बीमारी में लड़की के रूप में पैदा होने वाली लड़की में धीरे-धीरे लड़कों के अंग बनने लगते हैं. इसके साथ ही बढ़ते उम्र के साथ आवाज बदलने लगती है. आवाज में अपने आप भारीपन आने लगता है.

Back to top button