शादी के कुछ महीनों बाद प्रेग्नेंट हुईं स्वरा भास्कर?
मुंबई – एक्ट्रेस स्वरा भास्कर अक्सर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस अपनी बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। वह हर मुद्दे पर अपनी खुलकर राय रखती हैं। लेकिन इस बार एक्ट्रेस किसी और वजह से लाइमलाइट में आ गईं।
सोशल मीडिया पर एक स्क्रीनशॉट जमकर वायरल हो रहा है। इस कथित ट्वीट के स्क्रीनशॉट में दावा किया जा रहा है कि स्वरा भास्कर प्रेग्नेंट हैं। वायरल होते-होते जब ये खबर संबंधित न्यूज पोर्टल तक पहुंची, तो उन्होंने ऑफिशियली ट्वीट करके दावा किया ये खबर पूरी तरह से फर्जी है। तब जाकर सोशल मीडिया यूजर्स ने राहत की सांस ली और एक्ट्रेस से सवाल पूछना बंद किया।
ट्विटर पर कुछ लोग दावा कर रहे हैं कि स्वरा भास्कर प्रेग्नेंट हैं। वह इस साल जुलाई में बच्चे को जन्म दे सकती हैं। सोशल मीडिया पर इसका स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है। लेकिन बाद में एक न्यूज पोर्टल ने अपने ऑफिशियल ट्वीटर पर इसकी पूरी सच्चाई बताई। आइए जानते हैं कि आखिर इस खबर में कितनी सच्चाई है।
स्वरा भास्कर की प्रेग्नेंसी की फेक खबर चलाई थी उसी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर पर इन खबरों का खंडन किया। उन्होंने साफ साफ इन खबरों को झूठा और बेहुदा बताया। न्यूज पोर्टल ने ट्वीट कर लिखा, ‘एक्ट्रेस स्वरा भास्कर से जुड़ा ये फेक ट्वीट सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है जो कि पूरी तरह से फर्जी है। हमने ऐसा कोई भी ट्वीट नहीं किया।’