कर्नाटक जीत पर बोले राहुल गांधी,कर्नाटक में कांग्रेस की प्रचंड जीत
नई दिल्ली – कर्नाटक की जनता को जीत की बधाई देता हूं। राहुल ने कहा कि हमने मोहब्बत से नफरत को हराया। कर्नाटक में नफरत का बाजार बंद हुआ है, मोहब्बत की दुकान खुली है। कर्नाटक की जनता से हमने 5 वादे किए थे, हम इन वादों को पहले दिन पहली कैबिनेट में पूरा करेंगे।
#WATCH | "Karnataka mein Nafrat ki bazaar band hui hai, Mohabbat ki dukaan khuli hai": Congress leader Rahul Gandhi on party's thumping victory in #KarnatakaPolls pic.twitter.com/LpkspF1sAz
— ANI (@ANI) May 13, 2023
जब 22 महीने पहले भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने बासवराज बोम्मई के हाथ में कर्नाटक की कमान सौंपी थी। तब उन्हें उम्मीद थी कि पार्टी 2023 के कर्नाटक विधानसभा चुनाव में गुजरात जैसा चमत्कारिक जीत दर्ज करेगी। हालांकि, आज (13 मई) जो नतीजे आए हैं, उससे साफ है कि दक्षिण का द्वार बीजेपी के हाथ से निकल गया है। एक बार फिर कांग्रेस के हाथ में कर्नाटक की सत्ता पहुंचने जा रही है। नतीजों से साफ है कि कर्नाटक में भाजपा का बोम्मई प्रयोग नहीं चल पाया है। BJP ने कर्नाटक की कमान येदियुरप्पा जैसा कद्दावार नेता के हाथ से बोम्मई को सौंपी थी।
राहुल से पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का बयान सामने आया था। उन्होंने कहा, ‘गांधी परिवार की वजह से कांग्रेस एकजुट होकर लड़ी है। तबीयत ठीक नहीं होने पर भी सोनिया ने प्रचार किया। सोनिया, राहुल और प्रियंका को जीत का क्रेडिट जाता है।’खरगे ने कहा, ‘कांग्रेस की जीत जनता की जीत है। जनता ने एक भ्रष्ट सरकार को हराया है। हमें आगे बहुत कुछ करना है। हमें वादे निभाने हैं, हमारी 5 गारंटी हम पूरी करेंगे।’