x
भारत

लालकृष्ण आडवाणी को नरेंद्र मोदी घर जाकर दी बधाई


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ली – भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जन्मदिन की बधाई दी। पार्टी के इस बुजुर्ग नेता को शुभकामनाएं देने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी उनके आवास पहुंचे। राजनाथ सिंह ने अपने ट्वीट में कहा कि ‘आदरणीय आडवाणीजी के आवास पर जाकर उन्हें जन्मदिवस की शुभकामनाएँ दीं।

राजनाथ सिंह ने ट्वीट करके कहा, ‘श्रद्धेय लाल कृष्ण आडवाणी जी को उनके जन्मदिवस पर ढेरों शुभकामनाएं। उनकी गिनती भारतीय राजनीति की कद्दावर हस्तियों में होती है। देश, समाज और दल की विकास यात्रा में उनका अत्यंत महत्वपूर्ण योगदान रहा है। मैं उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की कामना करता हूं।’

साल 1998 से 2004 की एनडीए की सरकार में वह देश के गृह मंत्री रहे। वह 10वीं और 14वीं लोकसभा में विपक्ष के नेता रहे। भाजपा को आगे बढ़ाने में आडवाणी का सर्वाधिक योगदान माना जाता है। राम मंदिर के लिए निकाली गई उनकी रथयात्रा ने लोगों को भाजपा से जोड़ा और हिंदुत्व की भावना जगाई। आडवाणी साल 2009 में भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार भी थे।

Back to top button