नई दिल्ही – पूरा भारत एकजुट होकर इस भयंकर महामारी के सामने लड़ाई लड़ रहा हैं। फिर भी संभवित सकारात्मक परिणाम नहीं दिखाय दे रहे। हर रोज covid19 से हो रही मौतों की संख्या में भी बढ़ोतरी होती जा रही हैं। कोरोना वायरस की दूसरी लहर भारत के लिए काफी खतरनाक पुरवार होती जा रही हैं।
मेरा साथ छूट गया , चंद्रो कहा चली गई !! pic.twitter.com/9T57FpZMtT
— Dadi Prakashi Tomar 🇮🇳 (@shooterdadi) April 30, 2021
हालही में भारत की ही नहीं विश्व की सबसे उम्रदराज शूटर दादी से प्रचलित चंद्रो तोमर की Covid-19 से निधन हो गया। कुछ दिन पहले उनका कोरोना टेस्ट पॉजिटिव पाया गया था और सांस लेने में परेशानी की वजह से उन्हें 27 अप्रैल को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उन्होंने अपनी बहन प्रकाशी तोमर के साथ कई प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। दोनों बहने दुनिया की उम्रदराज महिला निशानेबाजों में शामिल हैं।
अंतरराष्ट्रीय शूटर दादी चंद्रो तोमर के निधन का समाचार बहुत ही दुखदायी है।
आपने दुनियाँ को यह दिखा दिया था कि प्रतिभा उम्र की मोहताज नहीं होती। दुनियाभर की महिलाओं के लिए आप एक आदर्श थी।
ईश्वर उनकी आत्मा को अपने चरणों में स्थान दे।🙏 pic.twitter.com/Uf2eEYaz4w
— geeta phogat (@geeta_phogat) April 30, 2021
दोनों बहनो की रियल लाइफ स्टोरी पर आधारित बॉलीवुड फिल्म सांड की आंख बनी थी। जिसमे तापसी पन्नू और भूमि पेंडेकर ने किरदार निभाया। अभिनेता आमिर खान ने दोनों शूटर दादी की कहानी से प्रभावित होकर उन्हें अपने शो सत्यमेव जयते में भी बुलाया था। सभी राजनेता एवं रमतवीरो ने शूटर दादी के निधन पर शोक जताया।
विपरीत परिस्थितियों में भी हार न मानने का उनका जज़्बा और अपनी उम्र को मात देकर एक मुकाम हासिल करने वाली शूटर दादी चंद्रो तोमर जी के निधन पर शोक व्यक्त करती हूँ।
ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान और परिजनों को यह गहन पीड़ा सहन करने की शक्ति दें। ॐ शांति।
— Smriti Z Irani (@smritiirani) April 30, 2021