Close
खेल

विराट कोहली अपने फोन के वॉलपेपर रखते है इस खास शख्श का फोटो

मुंबई – टी20 विश्व कप 2024 के चैंपियन टीम इंडिया के विक्ट्री परेड के बाद टीम इंडिया के धाकड़ खिलाड़ी विराट कोहली लंदन के लिए रवाना हो गए। विराट कोहली लंदन में अपनी पत्नी और बच्चों से मिलने गए हैं। देर रात विराट कोहली को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया।, जब वह एयरपोर्ट पर अपनी कार से निकल रहे थे। उस समय का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, लेकिन सबसे ज्यादा वायरल उनके फोन का वॉलपेपर हो रहा है।

विराट कोहली के फोन के वॉलपेपर पर फोटो

विराट कोहली मुंबई में टी-20 वर्ल्डकप की जीत के जश्न को मनाने के बाद लंदन के लिए निकल गए हैं। विराट कोहली के एयरपोर्ट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं, विराट कोहली के फोन के वॉलपेपर ने लोगों का ध्यान खींचा और इसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। दरअसल, विराट कोहली के फोन के वॉलपेपर पर पत्नी अनुष्का शर्मा और बच्चों वामिका और अकाय का फोटो नहीं है बल्कि नीम करोली बाबा की तस्वीर लगी है। गौरतलब है कि विराट कोहली बाबा नीम करोली को काफी मानते हैं और उनके आश्रम जाते रहते हैं। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की बाबा नीम करोली के आश्रम कैंची धाम की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आती रहती हैं।

साल 2023 में आश्रम गए थे विराट कोहली

साल 2023 में अनुष्का शर्मा और विराट कोहली बाबा नीम करौली के आश्रम गए थे। पिछले साल होली पर अनुष्का शर्मा ने भी सोशल मीडिया पर गुरु को श्रद्धांजलि दी थी। ये कपल उनमें काफी आस्था रखते हैं। बता दें कि कई भक्त बाबा नीम करोली भक्त मानते हैं कि वो हनुमान जी के अवतार हैं। गुरु से जुड़ी कई चमत्कारिक कहानियां भी हैं। उनका मुख्य आश्रम कैंची धाम में स्थित है, जिसे उन्होंने 1964 में स्थापित किया था।

स्टीव जॉब्स भी लगा चुके हैं दरबार में हाजिरी

बताया जाता है कि एप्पल के सीईओ स्टीव जॉब्स और फेसबुक के सह-संस्थापक मार्क जुकरबर्ग के अलावा हॉलीवुड अभिनेत्री जूलिया रॉबर्ट्स भी बाबा नीम करोली की भक्त हैं। कई बार सोशल मीडिया पर स्टीव जॉब्स और मार्क जुकरबर्ग को लेकर बाबा नीम करौली बाबा से जुड़ी कहानियां वायरल हुई हैं। इसके अलावा हर साल लाखों भक्त जन बाबा के धाम पर उनके दर्शन के लिए जाते रहे हैं।

पापा की तरह क्रिकेटर बनेंगी वामिका?

हाल ही में दोनों ने लंदन में अपने दूसरे बेबी अकाय कोहली का स्वागत किया था। तब से फैंस बेबी के बारे में जानने के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं।विराट और अनुष्का ने लगातार अपने बच्चों को लाइमलाइट से दूर रखा है।वह दोनों को लोगों की नजरों से बचाकर रखते हैं।कुछ वक्त पहले मिस्टर नाग्स के साथ एक इंटरव्यू के दौरान कोहली से उनके परिवार और अकाय कोहली के बारे में पूछा गया था।इस दौरान उन्होंने बताया कि बेबी अच्छा है, हेल्दी है और सब कुछ ठीक है।वहीं वामिका के बारे में अपडेट देते हुए विराट ने कहा कि उसने बल्ला उठाना शुरू कर दिया है और उसे घुमाने का मजा ले रही है।

Back to top button