x
ट्रेंडिंगलाइफस्टाइल

International Kissing Day इस तरह अपने पार्टनर को करें KISS, स्पेशल फील करने लगेंगे वो…


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – इंटरनेशनल किसिंग डे हर साल 6 जुलाई को मनाया जाता है। किस को प्रेम की अभिव्यक्ति माना जाता है। अपने अपने पार्टनर के प्रति प्यार को एक्सप्रेस करने के कई तरकों में किस शानदार तरीका है। एक स्टडी के मुताबिक, पार्टनर को किस करने से रिश्ता मजबूत होता है। इसके साथ ही यह मेंटल हेल्थ के लिए भी काफी फायदेमंद होता है।

वैसे तो किसिंग डे दुनिया के कई देशों में काफी पॉपुलर है. हालांकि, इसको महत्व किसी को नहीं पता है। माना जाता है इसको मनाने की शुरुआत यूनाइटेड किंगडम में हुई थी और बाद में यह दूसरे देशों में मनाया जाने लगा। बता दें कि रिलेशनशिप में हग,किस कर प्यार का इजहार करना बहुत जरुरी होता है। तभी रिश्ते मधुर बने रहते है। समय-समय पर अपने पार्टनर से चिपकना उसे किस करना ये सारी चीज़ें रिलेशनशिप में अच्छी मानी जाती है। इससे प्यार बढ़ता है। अपने पार्टनर को किस करने का तरीका सबका अपना अलग होता है। हालांकि इसके कई मतलब होते है। जैसे हर एक किस करने के तरीके अलग होते है वैसे ही हर एक किस की कहानी अलग होती है।

माथे पर किस –
माथे पर किस करने का मतलब अपने पार्टनर के प्रति जुड़ाव को दर्शाता है। अक्सर लोग इमोशनल मोमेंट पर इसे करना पसंद करते हैं। माथे पर किस करना पार्टनर के प्रति सच्चा प्यार को भी दर्शाता है।

हाथों पर किस करने का मतलब –
किसी के प्रति अपनी पसंद का इजहार करने के लिए हाथों पर किस कर सकते हैं। इसके अलावा यह विश्वास का भी प्रतीक भी माना जाता है।

फ्लाइंग किस का मतलब –
फ्लाइंग किस अक्सर अलविदा या गुड लक कहने के लिए किया जाता है। फ्लाइंग किस भी रिश्ते को मजबूत बनाने में काफी कारगर होती है। जिसमें अपने अपने पार्टनर के आलावा बेस्ट फ्रेंड को भी कर सकते है।

होंठों पर किस –
ये आपके प्यार के जुनून को दर्शाता है। ये प्यार को जताने का बेहतरीन तरीका है। ज्यादातर लोग होठों पर किस कर अपने प्यार का इजहार करते है।

कानों पर किस –
सेक्सुअल इंटेंशन को जताने के लिए कान पर किस करते हैं। हालांकि इसका प्रभाव पूरी तरह किस करने वाले के इरादे पर निर्भर करता है। अगर दोनों के इरादे एक हो तो यह किस किसी भी पार्टनर के लिए सही साबित होती है।

कॉलरबोन पर किस –
कॉलरबोन पर किस करना अंतरंगता को दर्शाता है। शारीरिक आकर्षण को जताने का यह अच्छा तरीका है।

Back to top button