x
मनोरंजन

कुंडली भाग्य को अलविदा कहा करण यानी शक्ति अरोड़ा ने – वीडियो


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – इस सीरियल में धीरज धूपर और श्रद्धा की जोड़ी भी खूब पसंद आई। इतना ही नहीं, शक्ति अरोड़ा ने भी करण बनकर कम समय में लोगों का दिल जीत लिया था। लेकिन अब इस सीरियल में अब एक बार फिर लीप आने वाला है। सीरियल में नई स्टार कास्ट नजर आएंगी। इस बीच कई पुराने कलाकार शो को अलविदा कह रहे हैं, जिसमें शक्ति अरोड़ा (Shakti Arora) का नाम भी शामिल है। जी हां, शक्ति अरोड़ा ने भी कम समय के अंदर ही इस सीरियल को अलविदा कह दिया है।

शक्ति अरोड़ा ने आगे इस सीरियल से जुड़ने के लिए मना कर दिया है। वह 20 साल के लीप के साथ शो में एक पिता की भूमिका नहीं निभाना चाहते हैं। हालांकि, श्रद्धा आर्य शो से आगे भी जुड़ी रहेंगी। लीप के बाद कहानी में कई कलाकारों की एंट्री होने वाली हैं, जिनके साथ श्रद्धा स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। सीरियल में पारस कलनावत प्रीता के बेटे राजवीर लूथरा का रोल अदा कर रहे हैं। वहीं बसीर अली शौर्य लूथरा और सना सय्यद पल्की के किरदार में नजर आएंगे।

श्रद्धा आर्य (Shraddha Arya) ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपने ऑनस्क्रीन पति करण लूथरा और बेटी के साथ नजर आ रही हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि श्रद्धा ने शक्ति और स्वर्णा पांडे के मस्ती करती नजर आ रही हैं। वीडियो में श्रद्धा और स्वर्णा शक्ति के लगे लग रही हैं और उस पर खूब सारा प्यार लुटा रही हैं। इस वीडियो के कैप्शन में श्रद्धा ने लिखा, ‘साथ में बहुत अच्छा वक्त बिताया।’

Back to top button