x
भारतविश्व

भारत दौरे पर माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स, ओडिशा के मां मंगला बस्ती का किया दौरा, कई कार्यक्रम में लेंगे भाग


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्लीः माइक्रोसॉफ्ट के सह संस्थापक बिल गेट्स ओडिशा पहुंचे हुए हैं। वह मंगलवार रात को बीजू पटनायक हवाई अड्डे पर पहुंचे। यहां राज्‍य सरकार की तरफ से उनका भव्‍य स्‍वागत किया गया। आज भुवनेश्‍वर में आयोजित कई कार्यक्रमों में उन्‍हें शामिल होना है। हालांकि इससे पहले वह सुबह-सुबह मंगला बस्‍ती देवी मां के दर्शन के लिए पहुंचे। वह सीएम नवीन पटनायक से भी मिलेंगे। माइक्रोसॉफ्ट के साथ संस्थापक बिल गेट्स अपनी टीम के साथ बुधवार सुबह-सुबह राजधानी भुवनेश्वर में मौजूद मां मंगला बस्ती पहुंचे। इस अवसर पर बिल गेट्स के साथ ओडिशा सरकार के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

बिल गेट्स ने किया माता के दर्शन

भुवनेश्वर में मौजूद मां मंगला बस्ती में आज तड़के पहुंचने के बाद बिल गेट्स ने बस्ती वासियों के साथ चर्चा की। बस्ती वासियों से उन्होंने यह जानने का प्रयास किया कि एक व्यक्ति के लिए जरूरी मौलिक सुविधाएं उन्हें मिल रही हैं या नहीं मिल रही हैं। उन्होंने बस्ती को घूम कर देखा।

कृषि भवन का दौरा कर सकते हैं गेट्स

गेट्स आज राज्य की राजधानी में कृषि भवन का दौरा भी कर सकते हैं। इस दौरान वह इस बात की भी जानकारी ले सकते हैं कि कृषि समीक्षा केंद्र कैसे कम कर रहा है। ओडिशा कृषि समीक्षा केंद्र बिल गेट्स फाउंडेशन की सहायता से काम कर रहा है। इसके लिए बिल गेट्स फाउंडेशन ने 2021 में ओडिशा सरकार के साथ एक समझौता किया था। यह केंद्र किसानों को एकीकृत खेती के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध करा रहा है।

आज बिल गेट्स कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

जानकारी के मुताबिक, माइक्रोसॉफ्ट के सह प्रतिष्ठाता बिल गेट्स मंगलवार रात को बीजू पटनायक हवाई अड्डे पर पहुंचे। यहां पर राज्य सरकार की तरफ से उनका भव्य स्वागत किया गया। बिल गेट्स का आज पहले से कई कार्यक्रम निर्धारित है, जिसके तहत वह सुबह-सुबह मां मंगला बस्ती पहुंचे।

मुख्‍यमंत्री पटनायक संग करेंगे मुलाकात

आज वह भुवनेश्वर में मौजूद कृषि भवन का प्रदर्शन करेंगे और विभिन्न कार्यों की समीक्षा करेंगे। बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन की तकनीकी मदद से राज्य सरकार का कृषि समीक्षा केंद्र चल रहा है। इस केंद्र के जरिए डिजिटल के माध्यम से कृषि विभाग को सशक्त किया जा रहा है।इस क्रम में वह ओडिशा कृषि के क्षेत्र में एआई प्रयोग, जगा मिशन एवं मिशन शक्ति जैसी योजना एवं विभाग के साथ मिलकर कार्य करने को लेकर चर्चा होनी है। इन सब कार्यक्रमों के बाद बिल गेट्स मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से भी मुलाकात करने वाले हैं।

दौरे के पहले एक विडियो भी भेजा

बिल गेट्स ने ओडिशा दौरे के पहले गेट्स ने एक वीडियो भी साझा किया,उन्होंने पोस्ट करते हुए ये लिखा कि मैं भारतीय नवाचारों को देखने के लिए सबसे ज्यादा उत्साहित हूं. मैं ओडिशा राज्य में एक कृषि निगरानी केंद्र का दौरा करूंगा जहां सरकारी अधिकारी किसानों को वास्तविक समय पर मार्गदर्शन देने के लिए डीपीआई (डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर) का उपयोग करते हैं.इसके बदौलत केंद्र 715 मिलियन किसानों की रजिस्ट्री बनाए रखने में सक्षम है. ये एक चैटबॉट की तरह काम करता करेगा, जो किसानों के लिए उनकी विशेष जरूरतों और उनकी स्थानीय भाषा में प्रयोग करने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंसी के माध्यम से इस्तेमाल करके उनकी फसलों के बारे में नई जानकारी देता है.

ओडिशा सरकार के साथ काम कर रहे बिल गेट्स

ओडिशा सरकार के मत्स्य पालन और पशु संसाधन विभाग ने डेटा-संचालित निर्णय लेने में किसी उत्पाद, प्रक्रिया या सेवा में थोडा या बहुत बडा परिवर्तन लाने के लिए बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन के साथ साल 2017 से मिलकर काम कर रहा है.अपने नोट में किया था भारत यात्रा का उल्लेख 25 फरवरी को अपने ब्लॉग ‘गेट नोट्स’ में, गेट्स ने उल्लेख किया था कि वह ओडिशा में एक कम आय वाले समुदाय का दौरा करेंगे, जहां एक सरकारी कार्यक्रम महिलाओं को सरकारी निर्माण अनुबंधों को पूरा करने के लिए कौशल प्राप्त करने में मदद कर रहा है। उन्होंने लिखा, “2018 से, इस कार्यक्रम ने महिलाओं के 22,000 समूहों को सड़क, नालियां और शौचालय बनाने सहित 52,000 से अधिक परियोजनाओं को पूरा करने में मदद की है।

किसानों के विकसित किया गया चैटबॉट

गेट्स ने आगे लिखा कि मैं ओडिशा राज्य में एक कृषि निगरानी केंद्र का भी दौरा करूंगाजहां सरकारी अधिकारी किसानों को वास्तविक समय पर मार्गदर्शन देने के लिए डीपीआई का उपयोग करते हैं। यह केंद्र 7.5 मिलियन किसानों की रजिस्ट्री बनाए रखने मे सक्षम है। किसानों के लिए एक चैटबॉट भी विकसित किया गया है, जिससे किसानों को फसलें, अपनी विशेष आवश्यकताओं नवीनतम जानकारी प्राप्त करना आसान हो गया है।इस चैटबॉट के उपयोग से किसान अपनी स्थानीय भाषा में सामग्री तैयार करने के लिए एआई का उपयोग करती हैं।

प्रधानमंत्री मोदी से करेंगे बिल गेट्स मुलाकात

बिल गेट्स ने अपने ब्लॉग में कहा कि दुनिया के लिए भारत का सबसे महत्वपूर्ण योगदान उसकी नवप्रवर्तन करने की क्षमता है.भारत का सबसे बड़ा उपहार नवप्रवर्तन करने की क्षमता है। इस देश में महत्वपूर्ण सफलताओं का एक लंबा इतिहास है।गेट्स अपनी भारत यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात करेंगे। उन्होंन कहा कि उनकी चर्चा का मुख्य विषय यह सीखना होगा कि बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन अपने विचारों से भारत की मदद कैसे जारी रख सकता है।

पीएम में मुलाकात पर चर्चा का रहेगा ये विषय

गेट्स फाउंडेशन इनमें से कुछ प्रयासों में भागीदार रहा है और मैं यह जानने के लिए इस सप्ताह का दौरा कर रहा हूं कि कैसे हम भारत के साथ काम करना जारी रख सकते हैं,ताकि इसके विचारों और आविष्कारों को हर किसी तक पहुंचने में मदद मिल सके। चाहे वे कहीं भी रहते हों। यह इस सप्ताह जब मैं प्रधानमंत्री मोदी से मिलूंगा तो यह मुख्य विषय होगा।

Back to top button