x
ट्रेंडिंगभारत

गणतंत्र दिवस पर PM मोदी का दिखा नया अंदाज,जानें इस बार उनके लुक में क्या है अलग


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्लीः भारत आज अपना 75वां गणतंत्र दिवस समारोह मना रहा है। इस मौके पर देश और दुनियाभर से भारत को बधाइयां दी जा रही है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमेशा ही अपने स्टाइल स्टेटमेंट को लेकर सुर्खियों में रहते हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देशवासियों को बधाई दी है। गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने से पहले पीएम नरेंद्र मोदी वॉर मेमोरियल पहुंचे और देश के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। पीएम के स्वागत के लिए वॉर मेमोरियल पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद रहे। दरअसल, हर साल की तरह इस साल भी पीएम मोदी का लुक चर्चा में है आज पीएम मोदी को पीले रंग की पगड़ी में देखा गया जिसे भगवान राम से जोड़ा जा रहा है। यूं तो उनकी पगड़ी में कई रंग हैं लेकिन पीला रंग सबसे ज्यादा निखर रहा है।खास मौकों पर वह अपने लुक से चर्चा में बने रहते हैं. आज गणतंत्र दिवस के मौके पर भी उन्हें खास अंदाज में देखा गया. इस बार उन्होंने पीले रंग की ‘पगड़ी’ और सफेद कुर्ता-पायजामा को चुना.

पीले रंग की पगड़ी और सफेज कुर्ता-पजामा

इस बार पीएम मोदी बांधनी साफा पहने नजर आए। इस साफे में कई रंगों का मेल है, लेकिन पीला रंग काफी निखर रहा है। माना जा रहा है कि यह पीला रंग भगवान राम से जुड़ा हुआ है और पीएम मोदी ने भगवान राम की ओर अपनी श्रद्धा दिखाने के लिए यह रंग चुना है। साफे के साथ पीएम मोदी ने सफेद रंग का कुर्ता और चूड़ीदार पजामा पहना है। इसके ऊपर उन्होंने भूरे रंग का जैकेट भी पहना है।

हर बार चर्चा में रहा पीएम मोदी का लुक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लुक हर साल चर्चा में रहता है। दरअसल, हर साल वह अपनी पगड़ी के जरिए एक खास मैसेज देने की कोशिश करते हैं। इन तस्वीरों में पीएम मोदी का प्रधानमंत्री पद संभालने के बाद से अब तक का खास लुक।पिछले साल गणतंत्र दिवस के दिन ही वसंत पंचमी भी थी, जिसकी झलक पीएम मोदी के पोशाक में साफ तौर पर दिखाई दे रही थी। दरअसल, पीएम मोदी ने लहरिया पगड़ी पहनी थी, जो पूरे देश को बसंती का संदेश दे रहा था।

पीएम मोदी की पगड़ी क्यों है खास

PM Modi Padagi:गणतंत्र दिवस पर PM Modi ने पहनी जो पगड़ी, उसकी खासियत क्या? 10 सालों में हर बार बदला स्टाइल | देश News, Times Now Navbharat

पीएम मोदी के पगड़ी में वैसे तो कई रंग है, लेकिन केशरी रंग सबसे ज्यादा निखर रहा है। दरअसल, इस रंग को भगवान राम का पसंदीदा रंग माना जाता है। जिस वजह से उनकी पगड़ी को भगवान राम के रंग से जोड़कर देखा जा रहा है। बता दें कि 22 जनवरी को पीएम मोदी ने अयोध्या राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा की और रामलला की मूर्ति का अनावरण भी किया। गणतंत्र दिवस के मौके पर पीएम मोदी ने इस पगड़ी को पहनकर भगवान राम के प्रति अपनी श्रद्धा को प्रदर्शित किया है।

महिलाओं पर केंद्रित है गणतंत्र दिवस का परेड

इस बार के गणतंत्र दिवस के लिए झांकी, परेड और थीम के केंद्र में महिलाएं हैं। अभी तक हमेशा परेड की शुरुआत सैन्य बैंड के साथ होती आई है, लेकिन इस बार देशभर की 100 महिला सांस्कृतिक कलाकार पारंपरिक वाद्यों के साथ परेड का आगाज किया। इस साल फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए हैं।महिला आधारित गणतंत्र दिवस थीम के तहत परेड में पहली बार महिलाओं की त्रि-सेवा टुकड़ी भी कर्तव्य पथ पर मार्च करती हुए दिखाई दे रही हैं। इसमें कैप्टन शरण्या राव थलसेना की टुकड़ी का नेतृत्व कर रही हैं। 75वें गणतंत्र दिवस की परेड में फ्रांस की 95 सदस्यीय मार्चिंग टीम और 33 सदस्यीय बैंड दल भी शिरकत कर रहा है।

हर बार दिल जीतने वाला लुक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को इस मौके पर बधाई दी है. 26 जनवरी की सुबह मोदी दिल्ली में स्थित नेशनल वॉर मेमोरियल गए. जहां उन्होंने देश के लिए जान गंवाने वाले सैनिकों को श्रद्धांजलि दी.

साल 2023

पिछले साल गणतंत्र दिवस के दिन ही वसंत पंचमी भी थी, जिसकी झलक पीएम मोदी के पोशाक में साफ तौर पर दिखाई दे रही थी। दरअसल, पीएम मोदी ने लहरिया पगड़ी पहनी थी, जो पूरे देश को बसंती का संदेश दे रहा था।

साल 2022

साल 2022 में पीएम मोदी एक अलग अंदाज में नजर आए थे। उस दौरान पीएम मोदी ने उत्तराखंड की पारंपरिक टोपी पहनी थी। उस टोपी पर एक स्ट्रीप था, जिसपर ब्रह्म कमल लगा हुआ था। इसके साथ ही, उन्होंने एक अंगोछा भी लिया था।

साल 2021

साल 2021 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बेहद अलग पगड़ी पहनी थी। उस साल पीएम मोदी ने जामनगर के शाही परिवार से तोहफे में मिली ‘हलारी पगड़ी’ पहनी थी। साथ ही, उन्होंने शॉल लिया था और सफेद कुर्ता-पजामा पर ग्रे रंग का जैकेट पहना था।

साल 2020

साल 2020 में कोविड काल के दौरान भी पीएम मोदी को भगवा रंग की पगड़ी पहने देखा गया था। उस दौरान भी उनका लुक काफी शानदार लग रहा था और काफी चर्चा में रहा था।

साल 2019

साल 2019 में भी पीएम मोदी की पगड़ी ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा था। दरअसल, पीएम मोदी भगवा रंग की पगड़ी पहनकर कर्तव्य पथ पहुंचे थे। दरअसल, पगड़ी में पीला और लाल रंग भी था, जो पीएम मोदी के फैंस को काफी पसंद आया था।

साल 2018

साल 2018 में पीएम मोदी बहुरंगी पगड़ी पहने नजर आए थे। इस पगड़ी में हरा, लाल, पीला, भगवा और नीला रंग का मेल था। साथ ही, उस पर बंधनी डिजाइन किया गया था। पीएम मोदी ने सफेद रंग का कुर्ता-पजामा पहना था, जिस पर काले रंग का जैकेट था।

साल 2017

साल 2017 में पीएम मोदी गुलाबी रंग के पगड़ी पहने नजर आए थे। इसके साथ ही, पीएम मोदी ने सफेद रंग का कुर्ता और चूड़ीदार पजामा पहना था, जिसपर काले रंग की जैकेट पहनी हुई थी।

साल 2016

साल 2016 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भूरे रंग का जोधपुरी पोशाक पहना था। इसके साथ ही, पीले रंग की पगड़ी बांधी थी। पीएम मोदी का जोधपुरी लुक उनके प्रशंसकों को काफी अलग और खास लगा था।

साल 2015

साल 2015 का गणतंत्र दिवस पीएम मोदी का प्रधानमंत्री पद संभालने के बाद का पहला गणतंत्र दिवस था। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थानी पगड़ी

Back to top button