x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

कॉफी विद करण 8 : मलाइका अरोड़ा से शादी कब करेंगे अर्जुन कपूर ? एक्टर ने किया ये खुलासा


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – करण जौहर का टॉक शो ‘कॉफ़ी विद करण’ का सीज़न 8 भी काफी सुर्खियों हैं. इस चैट शो में अब तक कईं सेलेब्स ऑइकॉनिक काउच पर बैठकर करण जौहर के ट्रिकी सवालों के जवाब दे चुके हैं. वहीं शो के लेटेस्ट एपिसोड में अर्जुन कपूर और आदित्य रॉय कपूर ने शिरकत की . इस दौरान करण जौहर ने अर्जुन कपूर से उनके और मलाइका अरोड़ा के रिलेशनशिप को लेकर बात की. मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर लंबे वक्त से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. बीच में इन दोनों के ब्रेकअप की खबरें आई थीं लेकिन वो अफवाह निकलीं. अब हाल ही में अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा संग अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात की. इसके साथ ही ये भी बताया कि दोनों कब शादी करने वाले हैं. होस्ट करण जौहर ने अर्जुन से उनकी और मलाइका की शादी को लेकर भी सवाल किया था इस पर अर्जुन ने क्या कहा चलिए जानते हैं.

कॉफी विद करण सीजन 8

‘कॉफी विद करण सीजन 8’ के नए एपिसोड में आदित्य रॉय कपूर और अर्जुन कपूर दिखाई देंगे और दोनों ने कुछ दिलचस्प खुलासे किए हैं। आदित्य ने अपनी कथित गर्लफ्रेंड अनन्या पांडे को प्योर दॉय कहा। एपिसोड के दौरान, आदित्य बॉलीवुड से जुड़े सवालों से जूझते रहे और करण जौहर और अर्जुन कपूर उनके ज्ञान की कमी का मजाक उड़ाते दिखे। आदित्य को Ananya Panday के पिता चंकी पांडे के ‘हाउसफुल’ किरदार ‘आखिरी पास्ता’ के बारे में भी कोई जानकारी नहीं थी, जिसके कारण केजेओ और अर्जुन ने नाइट मैनेजर एक्टर को चिढ़ाया।

अर्जुन कपूर ने किया रिएक्ट

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ की वजह से चर्चा में बने रहते हैं। काफी समय से अर्जुन कपूर की कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हुई है। साल 2023 की शुरुआत में अर्जुन कपूर की फिल्म कुत्ते रिलीज हुई थी। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हो गई। वहीं पर्सनल लाइफ की बात करें तो अर्जुन कपूर काफी समय से बॉलीवुड अदाकारा मलाइका अरोड़ा को डेट कर रहे हैं। दोनों की जोड़ी फैंस को काफी पसंद आती हैं। हालांकि कुछ लोग हमेशा इन दोनों को ट्रोल करते रहते हैं। मलाइका और अर्जुन की शादी की खबरे आए दिन सामने आते रहती है। अब इसपर खुद अर्जुन कपूर ने रिएक्ट किया है।

अर्जुन कपूर ने दिया जवाब

View this post on Instagram

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor)

हाल ही में बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर, करण जौहर के शो कॉफी विद करण 8 में आए थे। इस शो पर अर्जुन ने अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बारे में कई खुलासे किए। इस दौरान अर्जुन ने ट्रोलिंग और शादी पर भी अपनी राय दी। इस शो पर करण ने उनसे पूछा, ‘अपने से 9 साल बड़ी मलाइका अरोड़ा को डेट कर रहे हैं आप सोशल मीडिया पर आपको ट्रोल भी किया जाता है। तो इससे आपके रिश्ते पर असर पड़ता है। इसपर अर्जुन बोले, ‘इस बात का हर किसी पर असर पड़ता है। लेकिन इसे डील करना आना चाहिए। पहले मैं सबको जवाब देना चाहता था लेकिन अब मुझे ये पता चल गया है कि ये सब बस रैंडम कमेंट्स है। बता दें कि करण जौहर ने अर्जुन से शादी को लेकर भी सवाल पूछा है। इसपर अर्जुन कपूर ने कहा कि वो इस बारे में मलाइका संग सही समय पर बात करेंगे। उन्होंने कहा, ‘इस बारे में मैं अकेले बात नहीं करना चाहता हूं।’

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का रिश्ता

बॉलीवुड स्टार अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने अपने रिश्ते को जगजाहिर कर दिया है। दोनों काफी समय से एक दूसरे के साथ हैं। अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की जोड़ी परफेक्ट है। फैंस इन दोनों पर अपनी जान छिड़कते हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो कई बार दोनों के बीच विवाद हुआ लेकिन अबतक दोनों एक दूसरे के साथ है।

ट्रोलिंग पर क्या बोले अर्जुन कपूर?

करण जौहर के चैट शो ‘कॉफी विद करण 8’ में अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) आदित्य रॉय कपूर के साथ आए थे. इस शो के दौरान करण ने अर्जुन से पूछा कि मलाइका उनसे उम्र में 9 साल बड़ी है. कई बार ऑनलाइन निगेटिविटी और ट्रोल्स रिलेशनशिप पर असर डाल देते हैं. इसका जवाब देते हुए एक्टर ने कहा- ‘ऐसा कोई असर नहीं है जिस पर असर नहीं पड़ता है. आपको बस इससे डेली डील करना होगा. ये सभी लोग बस आपका अटेंशन पाने के लिए इस तरह के कमेंट्स करते हैं.’

अर्जुन कपूर कब करेंगे मलाइका अरोड़ा से शादी?

इस दौरान करण ने अर्जुन कपूर से मलाइका अरोड़ा से शादी करने के प्लान को लेकर पूछा.अर्जुन ने कहा कि करण मैं आपके शो में आना और ईमानदारी से जवाब देना पसंद करता हूं, लेकिन मैं इस सवाल का जवाब देने के लिए तैयार नहीं हूं. मलाइका के बिना यहां बैठकर हम दोनों के फ्यूचर के बारे में बात करना उनके लिए गलत होगा, अनफेयर होगा. जब हम वहां तक पहुंचेंगे, हम दोनों एक साथ इस बारे में बातें करेंगे. फिलहाल हम एक दूसरे के साथ खुश हैं. हमारे रिश्ते ने अब तक कई मुश्किलों का सामना किया है. फिर भी मैं यही कहूंगा कि ये सही नहीं होगा कि मैं अकेला हमारे रिश्ते के बारे में बात करू. जवाब में एक्टर ने बातों ही बातों में कहा कि ‘वो मलाइका से इस बारे में सही वक्त पर बात करेंगे.’ इसके बाद करण ने पूछा कि क्या वो यहां पर सच कहना चाहेंगे. इस पर अर्जुन ने कहा- ‘मुझे लगता है कि सबसे सम्मान वाली बात ये होगी कि जब हम उस जगह पहुंचे और साथ में इस बारे में बात करें.

फ्लॉप फिल्मों को लेकर बोले अर्जुन

अर्जुन कपूर ने करण के सामने उनकी लगातार फ्लॉप फिल्मों के बारे में भी बात की. अर्जुन ने कहा कि वो उन एक्टर्स में से हैं, जिन्होंने शुरुआत में सुपरहिट फिल्में दी थीं. उन्होंने एक समय सफलता देखी है और अब उनकी फिल्में फ्लॉप हो रही हैं. हिट-फ्लॉप हर एक्टर की जिंदगी का हिस्सा होता है. कोई जानबूझकर इस तरह फ्लॉप फिल्में नहीं बनाता, लेकिन वो मरते दम तक एक्टिंग करना नहीं छोड़ेंगे.

मलाइका और अर्जुन के ब्रेकअप के उड़े थे रूमर्स

बता दें कि कुछ टाइम पहले रूमर्स उड़े थे कि अर्जुन और मलाइका का ब्रेकअप हो गया है. दोनों करीब पांच साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद अलग हो गए हैं. हालांकि, अर्जुन ने इन सभी रूमर्स पर तब विराम लगा दिया था जब उन्होंने अपनी लेडी लव के बर्थडे पर इंस्टाग्राम पर अपनी और मलाइका की रोमांटिक तस्वीर पोस्ट की थी.

Back to top button