x
मनोरंजन

प्रियंका चोपड़ा ने बेटी मालती का बनाया है सीक्रेट इंस्टा अकाउंट


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अपनी दमदार एक्टिंग और खूबसूरती के लिए जानी जाती है। प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। अपने प्रोफेशनल लाइफ से लेकर अपनी पर्सनल लाइफ तक के अपडेट फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। फैंस टकटकी लगाए अपनी पसंदीदा एक्ट्रेस की हर नई पोस्ट और उनकी जुड़ी खबरों का इंतजार करते रहते हैं। अब इसी बीच खबर है कि प्रियंका चोपड़ा इंस्टाग्राम पर एक सीक्रेट अकाउंट इस्तेमाल कर रही हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती का इंस्टा अकाउंट

प्रियंका चोपड़ा खुद तो सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं, साथ ही उन्होंने अपनी बेटी के लिए भी इंस्टाग्राम पर अभी से अकाउंट बना दिया है। जिसके बारे में शायद ही किसी को पता है। बेटी के अकाउंट का नाम मालती मैरी है। खुद प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस इसे फॉलो कर रहे हैं। हालांकि इस अकाउंट को प्राइवेट रखा गया है और इसमें अभी तीन पोस्ट हैं। जिसे आप देख नही पाएंगे क्योंकि अकाउंट प्राइवेट है। मालती के अकाउंट को 14 लोग फॉलो कर रहे हैं और इस अकाउंट से 13 लोगों को फॉलो किया जा रहा है। वहीं अगर आप इस अकाउंट की प्रोफाइल पर नजर डालें तो इसमें मालती पीछे से नजर आ रही हैं और उनके साथ दो बकरियां भी हैं। कुछ समय पहले ये फोटो निक जोनस ने भी अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर किया था। जिसकी वजह से ये साफ हो जाता है कि अकाउंट एक्टिव है।

प्रियंका-निक ने भी किया हुआ है फॉलो

तो क्या प्रियंका चोपड़ा अपने करीबी लोगों से इस अकाउंट के जरिए जुड़ी हुई हैं और उनके लिए अपनी बच्ची की फोटोज शेयर करती रहती हैं? इस अकाउंट का हैंडल MaltiMarie रखा गया है और प्रोफाइल फोटो में मालती की वो फोटो देखी जा सकती है, जिसे प्रियंका हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया था। दिलचस्प बात ये है कि इस अकाउंट को प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस दोनों ही फॉलो करते हैं।प्रियंका चोपड़ा ने पहले से ही अपनी बेटी के भविष्य की प्लानिंग कर ली है। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर खुद काफी एक्टिव रहती हैं और जब बेटी बड़ी हो जाएगी तो जाहिर है, उसके पास पहले से ही अपना एक एक्टिव अकाउंट रहेगा। वहीं प्रियंका चोपड़ा के अकाउंट की बात करें तो उनके इस वक्त 89.6 मिलियन फॉलोअर्स है।

Back to top button