x
भारत

गाजीपुर : महात्‍मा गांधी जयंती के अवसर पर नेहरू स्‍टेडियम में होगा दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्लीः गाजीपुर में महात्मा गांधी जयन्ती के मौके पर विविध कार्यक्रमो का आयोजन होगा ,राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मदिन, 2 अक्टूबर को राजस्थान क्रीड़ा परिषद व जिला प्रशासन के सहयोग से सद्भावना दौड़ का आयोजन किया जाएगा। ये दौड़ जिला खेलकूद प्रशिक्षण केंद्र इंदिरा इनडोर स्टेडियम से सुबह 6 बजे शुरू होकर विजय स्तंभ होते हुए हनुमान सर्किल गांधी दर्शन पर समाप्त होगी। इस दौड़ में जिले के किसी भी उम्र के लोग व खिलाड़ी भाग ले सकते है। इस 2.5 किमी दौड़ में जीतने वाले को इनाम दिया जाएगा।

भजन तथा रामधुन का आयोजन

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयन्ती के अवसर पर 2 अक्टूबर को सुबह 8.30 बजे अहिंसा चौराहा पर गांधीजी की मूर्ति पर माल्यार्पण एवं गांधीजी के प्रिय भजन तथा रामधुन का आयोजन किया जाएगा।एडीएम अंजुम ताहिर सम्मा ने बताया कि जिला स्तरीय कार्यक्रम सुबह 8.30 बजे अहिंसा चौराहा पर होगा। उन्होंने आयुक्त नगर परिषद बाड़मेर को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रतियोगिता

राष्‍ट्रीय पर्व महात्मा गॉधी जयन्ती 02 अक्टूबर, 2023 के शुभ अवसर पर खेल निदेशालय उ0प्र0 लखनऊ से निर्धारित कार्यक्रमानुसार जिला खेल कार्यालय नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम गाजीपुर के तत्वावधान में प्रातः 8ः00 बजे से बालक वर्ग की 3000 मीटर दौड़ तथा बालिकाओं की 1500 मीटर की दौड़ नेहरू स्टेडियम गोराबाजार गाजीपुर के ग्राउण्ड में प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। इस प्रतियोगिता में आयु प्रतिबन्धित नहीं है कोई भी महिला/पुरूष खिलाड़ी इस दौड़ प्रतियोगिता में भाग ले सकता हैं। इच्छुक खिलाड़ी प्रतियोगिता आरम्भ होने से पूर्व उपस्थित होकर नि:शुल्क प्रविष्टि प्राप्त कर सकते है। प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को आकर्षण पुरस्कार प्रदान किया जायेगा।

विजेता को मिलेंगे इनाम

जिला खेल अधिकारी राकेश बिश्नोई ने बताया कि जिला कलेक्टर जैसलमेर आशीष गुप्ता द्वारा दौड़ के आयोजन के लिए नगर परिषद को स्टेडियम की साफ-सफाई एवं दौड़ वाले स्थान पर मार्किग काम करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही पुलिस विभाग को रूट पर ट्रैफिक पुलिस व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए गए हैं।राकेश बिश्नोई ने बताया कि शिक्षा विभाग को शारीरिक शिक्षकों और दौड़ वाले स्थान पर खिलाड़ी भिजवाने और हेल्थ डिपार्टमेंट को एम्बुलेंस और फ़र्स्ट एड आदि की व्यवस्था करने के भी निर्देश जारी किए गए हैं। खेल परिषद द्वारा सद्भावना दौड़ में विजेता खिलाड़ी (फ़र्स्ट, सेकेंड और थर्ड लेवल आने वाले) को ट्रैक-सूट इनाम के तौर पर दिया जाएगा।

Back to top button