x
लाइफस्टाइल

40 साल के बाद रहना है हेल्दी एंड स्लिम तो करें ये काम


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्लीः अगर आप बढ़ती उम्र मे मोटापे का शिकार नहीं होना चाहते साथ ही डायबिटीज हाई ब्लड प्रेशर हार्ट प्रॉब्लम्स जैसी बीमारियों से भी बचे रहना है तो बेहद जरूरी है खाने पर कंट्रोल रखना। उम्र बढ़ने के साथ क्या खाना है कितनी मात्रा में खाना है इस पर ध्यान देकर आप कई सारी परेशानियों से बचे रह सकते हैं। जिसमें आपकी मदद करेगा प्लेट मेथड।इन दिनों तेजी से बदलती जीवनशैली का असर हमारी सेहत पर भी होने लगा है। खासकर बढ़ती उम्र में व्यक्ति कई तरह की समस्याओं का शिकार होने लगता है। ऐसे में अपनी लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव कर आप 40 साल की उम्र के बाद भी खुद को फिट और सेहतमंद रख सकते हैं। आइए जानते हैं 40 साल के बाद सेहतमंद रहने के कुछ आसान टिप्स

आजकल, लोगों की लाइफ इतनी भागमभाग वाली हो गई है कि उन्हें फिजिकल एक्टिविटीज़ करने का वक्त ही नहीं मिल रहा। काम की व्यस्तता के आगे लोग अपने सेहत के प्रति लापरवाह होते जा रहे हैं, खासकर 30s और 40s की उम्र वाले। उन्हें लगता है यही उम्र है काम करने की, जिस वजह से बाकी दूसरी जरूरी चीज़ों को इग्नोर करते रहते हैं। व्यस्तता के चलते खाने तक पर फोकस नहीं कर पाते। जिसका बुरा असर हमारे वजन और स्वास्थ्य पर पड़ता है, तो इस समस्या का समाधान प्लेट मेथड में है, जो एक आसान तरीका है भोजन की मात्रा और वजन को कंट्रोल में रखने का।40 साल की उम्र के बाद स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याएं होने लगती हैं, जिससे दूर रहने के लिए अपनी लाइफस्टाइल में उचित बदलाव करना बेहद जरूरी है। अगर आप भी 40 साल की उम्र के बाद एक स्वस्थ जीवन जीना चाहते हैं, तो इन टिप्स को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाकर खुद को फिट रख सकते हैं।

प्लेट मेथड एक आसान और प्रभावी तरीका है जिसमें अपनी प्लेट को तीन हिस्सों में बांटना होता हैं- प्लेट का आधा हिस्सा फलों और सब्जियों के लिए होता है, एक चौथाई हिस्सा प्रोटीन रिच फूड्स के लिए होता है और बचा हुआ चौथाई हिस्सा अपनी पसंदीदा कार्बोहाइड्रेट्स के लिए होता है। यह मेथड हमें शरीर के लिए जरूरी पोषक तत्वों की पूर्ति में मदद करता है और इससे डाइट भी बैलेंस रहती है।जब हम अपने 30s और 40s में होते हैं, हमारे शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं। जैसे-जैसे उम्र बढ़ती जाती है हमारा मेटाबॉलिज्म धीरे-धीरे कम होते जाता है। इस समय हमें और ज्यादा ध्यान देने की जरूरत होती है कि हम कितना खाते हैं और क्या खाते हैं। प्लेट मेथड के जरिए इस पर ध्यान रखना आसान हो जाता है।

40 की उम्र के बाद हमें अपने खान-पान का खास ध्यान रखना चाहिए। पोर्शन कंट्रोल का नियम अपनाएं। 40 साल की उम्र के बाद सीमित मात्रा में ही खाना चाहिए और ओवरइटिंग बिल्कुल भी नहीं करनी चाहिए। आप जो भी खाना चाहे खा सकते पर सीमित मात्रा में ही खाएं।फल और सब्जियां प्लेट के आधे हिस्से को भरते हैं, जो हमें आवश्यक विटामिन, मिनरल्स, और फाइबर प्रदान करते हैं। ये हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी हैं और बढ़ती उम्र में आपके आपको हेल्दी बनाए रखने में मदद करते हैं।

प्रोटीन स्रोत, जैसे कि लीन मीट, दाल, और टोफू, आपकी मांसपेशियों को मजबूत और स्वस्थ बनाते हैं। ये भोजन से जुड़े ज्यादातर विटामिन और मिनरल्स के साथ-साथ शरीर के टिश्यू की निर्माण में भी मदद करते हैं।अंत में, कार्बोहाइड्रेट्स आपको ऊर्जा प्रदान करते हैं और आपके खाने को संतुलित बनाते हैं। इसमें आप अपनी पसंदीदा चीज़ों जैसे चपाती, चावल, और पास्ता को शामिल कर सकते हैं।

फिट रहने के लिए हमें 40 की उम्र के बाद एक्सरसाइज ज़रुर करनी चाहिए। क्योंकि इस समय हमारी मांपेशियां कमज़ोर होने लगती हैं। ऐसे मेें मांसपेशियां को मजबूत बनाए रखने के लिए और दिल की सेहत के लिए शारीरिक स्तर से हेल्दी रहना बहुत ज़रुरी है। इसीलिए 40 साल उम्र के बाद खुद को फिजिकली एक्टिव बनाएं और नियमित रुप से एक्सरसाइज करनी चाहिए।40 की उम्र के बाद नमक और ज्यादा शुगर वाली चीज़ो से भी बचना चाहिए, क्योंकि इस उम्र में दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा ओर ज्यादा बढ़ जाता है। ज्यादा शुगर वाली चीज़े मोटापे को बढ़ाती है जिसके कारण दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा ओर ज्यादा बढ़ जाता है।

प्लेट मेथड का पालन करके, आप अपने 30s और 40s में भी वजन को कंट्रोल में रख सकते हैं और बढ़ती उम्र में होने वाली कई बीमारियों से बचे रह सकते हैं।यह बात तो हमें बचपन से ही सिखाई जाती है कि खाने को चबा-चबा कर और आराम से खाना चाहिए, और इस बात का 40 की उम्र के बाद भी खास ध्यान रखना चाहिए क्योंकि खाना चबा-चबा कर खाने से वह आसानी से पच जाता है। इस तरह हमारा पाचनतंत्र भी ठीक तरीके से काम करता है और हम ज्यादा खाने से भी बच जाते हैं।

40 की उम्र के बाद हमें अपनी डाइट का भी खास ध्यान रखना चाहिए, हमें खाने में फल और हरी सब्जि़यों का सेवन करना चाहिए और साथ ही फैट फ्री उत्पाद और साबुत आनाज खाना चाहिए। शरीर के लिए प्रोटीन भी ज़रुरी है इसलिए प्रोटीन वाली चीज़े जैसे – मछली , अंडे, दाले, डेयरी प्रॉडक्ट्स भी खाने चाहिए।

Back to top button