x
बिजनेस

दुनिया की इन कंपनियों में सबसे ज्यादा काम करते हैं कर्मचारी


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ली – अमेरिका की दिग्गज रिटेल कंपनी (वॉलमार्ट) में 21 लाख कर्मचारी काम करते हैं। यह दुनिया के कई देशों की जनसंख्या से भी ज्यादा है. वर्ल्ड ऑफ स्टैटिस्टिक्स (सांख्यिकी की दुनिया) की सूची के अनुसार, दुनिया में सबसे ज्यादा कर्मचारी वॉलमार्ट में काम करते हैं। ये संख्या चीनी सेना में काम करने वाले जवानों से भी ज्यादा है. चीन की सेना में 20 लाख सैनिक कार्यरत हैं.

कर्मचारियों की संख्या के आधार पर कंपनियों की रैंकिंग:
1. 🇺🇸 वॉलमार्ट: 2,100,000
2. 🇺🇸 अमेज़न: 1,541,000
3. 🇹🇼 फॉक्सकॉन: 826,608
4. 🇮🇪 एक्सेंचर: 732,000
5. 🇩🇪वोक्सवैगन: 676,915
6. 🇮🇳 टाटा कंसल्टेंसी: 616,171
7. 🇩🇪 डॉयचे पोस्ट: 583,816
8. 🇨🇳 BYD: 570,100
9. 🇺🇸 फेडेक्स: 530,000
10. 🇺🇸 यूनाइटेड…

भारत में TCS के कर्मचारियों की संख्या सबसे अधिक है
भारत की सबसे बड़ी आईडी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) इस सूची में छठे स्थान पर है। टीसीएस में दुनिया भर में 6,16,171 कर्मचारी कार्यरत हैं। भारत की दूसरी सबसे बड़ी आईटी कंपनी इंफोसिस में 3 लाख कर्मचारी कार्यरत हैं और यह सूची में 54वें स्थान पर है।

Amazon में 15.41 लाख कर्मचारी काम करते हैं
सबसे ज्यादा कर्मचारियों की सूची में दूसरे नंबर पर अमेरिका की दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी Amazon है। इस कंपनी में 15,41,000 कर्मचारी काम करते हैं. वर्ल्ड ऑफ स्टैटिस्टिक्स के मुताबिक, ताइवान की कंपनी फॉक्सकॉन में 8,26,608, आयरिश कंपनी एक्सेंचर में 7,32,000 और जर्मन ऑटो कंपनी फॉक्सवैगन में 6,76,915 कर्मचारी काम करते हैं।

Back to top button