Close
विश्व

शी जिनपिंग ने नए साल पर चीन के लोगों को किया संबोधित


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

बीजिंग – नया साल सभी के लिए ढेर सारी खुशियाँ लेकर आता है। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने नववर्ष के मौके पर लोगों को संबोधित किया और लोगों को बधाई दी। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने नए साल के अपने संबोधन में ताइवान और मुख्यभूमि चीन के एकीकरण की ‘आकांक्षा’ जाहिर की।

शी जिनपिंग ने सत्तारुढ़ कम्युनिस्ट पार्टी (CPC) की उपलब्धियों का बखान किया और हाल में हुई उस महत्वपूर्ण बैठक का जिक्र किया जिसमें उनके सत्ता में अभूतपूर्व तीसरे कार्यकाल का रास्ता साफ हो गया है। शी का राष्ट्र के नाम संबोधन टेलीविजन के जरिए प्रसारित हुआ। इसमें उन्होंने कहा कि हमारी मातृभूमि के पूर्ण एकीकरण की आकांक्षा ताइवान जल डमरूमध्य के दोनों ओर के लोगों की है। अमेरिका, यूरोपीय संघ और अन्य पश्चिमी देशों की ओर से बनाए गए दबाव और ताइवन को उनके द्वारा समर्थन करने की पृष्ठभूमि में शी द्वारा ताइवान का जिक्र करना कई मायनों में महत्वपूर्ण है।

पीपल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) और सैन्य पुलिस की मजबूत सेना बनाने और देश की रक्षा करने के प्रति उनके समर्पण की भी सराहना की। चीनी राष्ट्रपति ने 2049 तक विश्वशक्ति बनने के लिए अपने नागरिकों को और मेहनत करने को कहा। उनके मुताबिक हमें अपने लक्ष्यों के प्रति रणनीतिक दृष्टिकोण बना कर चलना है और उस दिशा में काम करते हुए आने वाले संभावित लक्ष्यों की पूर्ति के लिए काम करते जाना है। शी ने दावा किया कि चीन ने 2021 तथाकथित “मध्यम रूप से समृद्ध” समाज के निर्माण के अपने लक्ष्य को हासिल कर लिया है। शी ने अपने भाषण में कहा कि हमें हमेशा हमारे लक्ष्यों के लिए एक लॉन्ग टर्म विजन के साथ उसे पूरा करने में आने वाले खतरों को ध्यान में रखते हुए अपने महान लक्ष्यों की पूर्ति के लिए आगे बढ़ते रहना चाहिए।

संक्रमण को देखते हुए चीन में शंघाई सरकार ने हुआंगपु नदी पर वार्षिक लाइट शो सहित कई कार्यक्रम रद्द कर दिए। बीजिंग में सार्वजनिक जश्न की कोई योजना नहीं है। ये फैसले कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लिए गए है। कोरोना वायरस इसी देश से पूरी दुनिया में फैला है। चीन हमेशा से ही COVID19 नियमों के प्रति सख्त रहा है। हाल ही में इस देश में उन लोगों को कड़ी सजा दी गई थी, जिन्होंने कोरोना नियमों को नहीं माना। यहां इन लोगों को सार्वजनिक रूप से शर्मिंदा किया गया। गुआंग्शी के जिंगशी शहर में लोगों को सफेद सूट पहनाकर उनकी परेड निकाली गई।

Back to top button