x
विश्व

किंग चार्ल्स III बने ब्रिटेन के नए सम्राट,सेंट जेम्स पैलेस में हुआ राज्याभिषेक


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ली – ब्रिटेन को नया सम्राट मिल गया है। किंग चार्ल्स-III ब्रिटेन के नए सम्राट बन गए हैं। किंग चार्ल्स III को ब्रिटेन के नए सम्राट के रूप में ताज पहनाया गया है। शनिवार को आयोजित एक समारोह में किंग चार्ल्स III को ब्रिटेन का नया सम्राट घोषित किया गया है। किंग चार्ल्स-III को ब्रिटेन का नया सम्राट घोषित किए जाने के बाद आवश्यक औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।

ब्रिटेन में किंग चार्ल्स III के राज्याभिषेक के साथ एक नए युग की शुरुआत हुई है। ब्रिटेन में अब बहुत कुछ बदल गया है। ब्रिटेन का राष्ट्रगान बदलेगा और प्रिंस ऑफ वेल्स भी बदलेगा। अब किंग चार्ल्स-III राजनीतिक मामलों पर टिप्पणी नहीं कर पाएंगे।

ब्रिटेन के नए सम्राट किंग चार्ल्स को अब वोटर कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस की भी जरूरत नहीं होगी। प्रिवी काउंसिल ने आधिकारिक तौर पर किंग चार्ल्स को ब्रिटेन का नया राजा घोषित किया। किंग चार्ल्स III के राज्याभिषेक से पहले, उन्होंने प्रधान मंत्री लिज़ ट्रस से भी मुलाकात की।

महारानी एलिजाबेथ की मृत्यु के बाद, वेल्स के राजकुमार चार्ल्स को अगला राजा घोषित किया गया। अब लंदन में सेंट जेम्स पैलेस में आयोजित एक समारोह में किंग चार्ल्स III को आधिकारिक तौर पर ब्रिटेन के नए सम्राट के रूप में ताज पहनाया गया है।

Back to top button