x
भारत

महाशिवरात्रि उत्सव में उज्जैन में जलाए जाएंगे 21 लाख दीये


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ली – मध्य प्रदेश उज्जैन शहर में 18 फरवरी को महाशिवरात्रि (Mahashivaratri 2023) के पर्व पर ‘शिव ज्योति अर्पणम-2023’ (Shiv Jyoti Arpanam-2023) कार्यक्रम के तहत मिट्टी के करीब 21 लाख दीये जलाए जाएंगे। पिछले साल उज्जैन में महाशिवरात्रि पर मिट्टी के 11,71,078 दीये जलाए गए थे।

पिछले साल महाशिवरात्रि पर उज्जैन में 11,71,078 दीये जलाने के बाद, 2022 में दिवाली पर उत्तर प्रदेश के अयोध्या शहर में 15.76 लाख दीये जलाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया गया।अधिकारियों ने बताया कि इस बार महाशिवरात्रि पर उज्जैन में पूरा कार्यक्रम ‘जीरो वेस्ट’ सिद्धांत पर आधारित होगा उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में 20,000 से अधिक स्वयंसेवक भाग लेंगे।

अब 21 लाख दीप जलाकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का प्रयास किया जाएगा। महाशिवरात्रि महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा बैठक के बाद शनिवार को मुख्यमंत्री ने कहा कि उज्जैन में महाशिवरात्रि का पर्व दीपावली की तरह 18 फरवरी को मनाया जायेगा।अधिकारियों ने बैठक में बताया कि उज्जैन में शिव ज्योति अर्पणम कार्यक्रम के तहत शहर के मंदिरों, व्यावसायिक स्थलों, घरों के अलावा क्षिप्रा नदी के किनारे और महत्वपूर्ण चौराहों एवं स्थलों पर मिट्टी के दीपक जलाए जाएंगे।अधिकारियों ने कहा कि उज्जैन में प्रमुख स्थानों को बिजली की सजावट और रंगोली से सजाया जाएगा।

Back to top button